Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुद संभाली कमान, प्रत्याशी से प्रचार तक की रणनीति तय 

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 12:55 AM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की कमान संभाली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने और चुना ...और पढ़ें

    पटना एयरपोर्ट पर नितिन नवीन। फोटो सोशल मीडिया

    पटना एयरपोर्ट पर नितिन नवीन। फोटो सोशल मीडिया

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव की कमान स्वयं संभाल ली है। दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को पटना पहुंचने ही नवीन सिपारा स्थित एक सामुदायिक केंद्र में बांकीपुर विधानसभा के सभी शक्ति केंद्र, मंडल अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ आगामी उपचुनाव को लेकर बैठक की। साथ ही संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा उपचुनाव की रणनीति पर विस्तार से रायशुमारी की।

    इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा बल उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं में उप चुनाव को लेकर ऊर्जा भरी। समर्पण के साथ संगठन कार्य जुटने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाए, ताकि विकास और सुशासन का संदेश हर घर तक पहुंचे।

    बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का संचार करते हुए कहा कि भाजपा संगठन हमेशा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करता रहा है। उपचुनाव में भी पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर बेहतर परिणाम प्राप्त करेगी।

    बैठक में पटना जिला महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता के साथ उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

    इससे पहले पटना पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का पार्टी नेताओं एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके उपरांत नितिन नवीन ने तीन टेलर रोड स्थित आवास पर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की। साथ ही सहभोज भी दिया।

    नितिन नवीन के पसंद का होगा प्रत्याशी

    विदित हो कि नवीन लंबे समय तक बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे हैं।  नवीन ने दो दशक से अधिक समय तक बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के उपरांत 30 मार्च को त्यागपत्र दे दिया था।

    यह उनकी परंपरागत सीट रही है, लिहाजा प्रत्याशी पूर्णतया उनकी पसंद का होगा। उन्होंने इसके लिए शक्ति केंद्र, मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला स्तर के नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया। अब भाजपा के प्रदेश-स्तरीय नेताओं के साथ भी गुरुवार को उनकी चर्चा आवास पर ही होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का एलान, 40 साल बाद भाजपा के गढ़ में जन सुराज देगा कड़ी टक्कर

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, बांकीपुर उपचुनाव और संगठन के पुनर्गठन को लेकर कही बड़ी बात