Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का एलान, 40 साल बाद भाजपा के गढ़ में जन सुराज देगा कड़ी टक्कर

    Updated: Thu, 28 May 2026 09:45 AM (IST)

    प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी की मजबूत दावेदारी का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी भाजपा के 40 साल पुराने गढ़ मे ...और पढ़ें

    प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)

    प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, पटना। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जन सुराज के लिए यह चुनाव बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है और पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।

    प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर पिछले 40 वर्षों से भाजपा का गढ़ रहा है और वर्तमान में यह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट है। उन्होंने दावा किया कि जन सुराज इस सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा और भाजपा को हराने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

    उन्होंने बताया कि पार्टी की औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर रणनीति बनाई। बैठक में तय किया गया कि आने वाले एक महीने में बांकीपुर में जनसंपर्क अभियान को तेज किया जाएगा और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे।

    प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी जनता की राय लेकर आगे की रणनीति तय करेगी और बांकीपुर में भाजपा को हर हाल में हराने की कोशिश करेगी।

    यह भी पढ़ें- 'Iraj's Father' वाली टी-शर्ट में तेजस्वी, पोते के जन्मदिन पर लालू का जोश; बर्थडे पर एकजुट नजर आया परिवार

    यह भी पढ़ें- कितने विपक्षी नेताओं को BJP में शामिल कर पुरस्कृत किया? ED कार्रवाई पर पूर्व CM विजयन को तेजस्वी का समर्थन

     

    खबरें और भी