Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan 3 Landing Wishes : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बिहार से भी मिली बधाई, जानें किसने क्या कहा?

    By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 06:32 PM (IST)

    चंद्रयान-3 ने सफलता के साथ चांद पर सुरक्षित लैंडिंग करके इतिहास रच दिया। बुधवार 23 अगस्त 2023 की यह तारीख सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गई। देश की इस उपलब ...और पढ़ें

    Chandrayan 3 Landing : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बिहार से भी मिली बधाई, जानें किसने क्या कहा?
    Chandrayan 3 Landing : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बिहार से भी मिली बधाई, जानें किसने क्या कहा?

    जागरण डिजिटल डेस्क, पटना। चंद्रयान-3 की सफलता और सुरक्षित लैंडिंग का बुधवार शाम लोगों ने बेसब्री से इंतजार किया। आखिरकार उनका यह इंतजार रंग लाया। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बिहार में भी लोगों ने महामृत्युंजय मंत्र के साथ रुद्राभिषेक से लेकर पूजन-हवन भी किया।

    इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री से लेकर विपक्षी दल के नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। सभी ने इसे देश के लिए बड़े की गौरवशाली क्षण बताया।

    बिहार सरकार ने दी बधाई

    बिहार से सबसे पहले राज्य सरकार की ओर से बधाई संदेश मिला। यह संदेश बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक्स हैंडल पर दिया। इसमें लिखा गया कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैन्डिंग करने वाला विश्व का पहला देश बना भारत। 

    इसके साथ ही इस संदेश में उन्होंने इसरो को टैग किया गया था। इसके साथ ही चंद्रयान3 जैसे हैशटैग इस्तेमाल किए गए थे। इसके साथ एक ग्राफिक भी साझा किया गया।

    इसमें लिखा था- गौरवपूर्ण क्षण चंद्रयान-3 ने बढ़ाया देश का मान। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने वाला पहला देश बना भारत। इसरो के वैज्ञानिकों एवं समस्त देशवासियों को इस महान उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

    बिहार के राज्‍यपाल ने जताया हर्ष

    राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा है कि चंद्रयान-3 की चन्द्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग कराकर भारत ने अंतरिक्ष में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह सफलता हमारे वैज्ञानिकों के कठिन परिश्रम का प्रतिफल है और इस पर प्रत्येक भारतवासी को गर्व है।

    खबरें और भी

    सीएम नीतीश ने दी बधाई

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा है कि चन्द्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर भारत ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रच दिया है, जिस पर हर भारतवासी गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं।

    तेजस्वी यादव ने भी दी बधाई

    तेजस्वी यादव ने भी एक्स पर लिखे संदेश के माध्यम से चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर अपने संदेश में लिखा कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया है।

    उन्होंने लिखा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में भारत को ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई। 1962 से देशहित में अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए समर्पित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर इतिहास रचा है। 140 करोड़ भारतीयों को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।

    सम्राट चौधरी बोले- भारत ने रचा इतिहास

    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर संदेश में लिखा कि विश्व में भारत ने रचा इतिहास। चांद पर भारत का डंका, चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा चंद्रयान-3, देशभर में जश्न का माहौल, ISRO सेंटर में खुशी...। 

    सम्राट चौधरी के अलावा भाजपा सांसद सुशील मोदी ने भी इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने भी अपने एक्स हैंडप पर संदेश में लिखा कि भारत अब चांद पर भी पहुंच गया है। भारत के वैज्ञानिकों और पीएम को बधाई!

    विजय सिन्हा बोले- गर्व का क्षण

    बिहार में विपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने भी अपने एक्स हैंडल पर संदेश में लिखा- गर्व का क्षण! आखिर इंतजार पूरा हुआ। 140 करोड़ देशवासियों की उम्मीदें पूरी हुईं। चन्द्रयान ने चांद पर भारत का नाम हमेशा के लिए अंकित कर दिया है। चन्द्रयान 3 की सफलता की सभी वैज्ञानिकों को और पूरे भारत को कोटि-कोटि बधाई

    बिहार पुलिस ने भी दी बधाई

    बिहार पुलिस ने भी अपने एक्स हैंडल पर संदेश के माध्यम से बधाई दी। बिहार पुलिस ने लिखा- भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO द्वारा चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सुरक्षित और सफल लैंडिंग। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए वैज्ञानिकों, पूरी टीम एवं समस्त देशवासियों को BiharPolice की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

    गया में इसरो साइंटिस्‍ट के घर जश्‍न 

    इधर, गया में चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग के बाद गया के सुधांशु के घर के पास स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर इकट्ठा हुए और आतिशबाजी की। वहीं, सुधांशु के माता-पिता ने भी इस सफलता का जश्‍न मनाया। बता दें कि सुधांशु इसरो में वैज्ञानिक हैं और चंद्रयान 3 मिशन में उन्‍होंने अहम भूमिका निभाई है।

    सुधांशु के माता-पिता