बिहार को गौतम अदाणी की सौगात: आंखों के इलाज के लिए देंगे 150 करोड़ रुपये, पीरपैंती में बनेगा 200 बेड का अस्पताल
गौतम अदाणी ने बिहार में ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 150 करोड़ रुपये की पहल शुरू की है, जिसमें अदाणी सेंटर फॉर आई और अदाणी ट्रे ...और पढ़ें

मरीज के साथ गौतम अडानी और उनकी पत्नी। फोटो जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार में ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 150 करोड़ रुपये की बड़ी पहल की शुरुआत की है। मस्तीचक में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि “सेवा ही साधना है” केवल नारा नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता है।
अदाणी फाउंडेशन और अखंड ज्योति आई हास्पिटल के सहयोग से शुरू की गई इस परियोजना के तहत अदाणी सेंटर फॉर आई (एसीई) और अदाणी ट्रेनिंग इन आप्थैल्मिक मेडिसिन (एटीओएम) की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 150 रुपये स्वीकृत हुए, साथ ही आने वाले वर्षों के लिए 500 करोड़ का भी संकल्प दिया।
इससे अखंड ज्योति के कई कार्यक्रम चलाएं जाएंगे। इसके जरिए हर वर्ष लगभग 3.3 लाख आंखों की सर्जरी और 1,000 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देने की क्षमता विकसित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण इलाकों तक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए 10 एंबुलेंस को भी रवाना किया गया।
इस मौके पर गौतम अदाणी ने कहा कि किसी व्यक्ति की आंखों की रोशनी लौटाना केवल इलाज नहीं, बल्कि उसके जीवन में उम्मीद और सम्मान लौटाने जैसा है। गौतम अदाणी ने मस्तीचक में शुरू की गई पहल को लंबे समय तक सुचारु रूप से चलाए रखने के लिए संचालन सहयोग की भी घोषणा की।
खबरें और भी
मस्तीचक में हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में गौतम अदाणी के साथ अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डा. प्रीति अदाणी और अखंड ज्योति आई हास्पिटल के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृत्युंजय तिवारी उपस्थित रहे।
अदाणी फाउंडेशन ने भागलपुर जिले के पीरपैंती में 200 बेड वाले अस्पताल की स्थापना की घोषणा भी की है। इसके अलावा गौतम अदाणी ने देशभर के वंचित समुदायों तक नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए 500 करोड़ रुपये की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता जताई।
अदाणी समूह की बिहार में बढ़ रही है प्रतिबद्धता
नेत्र चिकित्सा को लेकर की जा रही पहल बिहार के प्रति अदाणी समूह की बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जहां समूह राज्य के सबसे बड़े निजी निवेशकों में शामिल हो चुका है और निवेश प्रतिबद्धता करीब 40,000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इन निवेशों में लगभग 27,000 करोड़ रुपये की लागत वाला 2,400 मेगावाट का अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट शामिल है।
इंडियन आयल अदाणी गैस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से गया और नालंदा जिलों में सिटी गैस वितरण नेटवर्क को विकसित किया जा रहा है। अदाणी एनर्जी साल्यूशंस लिमिटेड उत्तरी बिहार में करीब 30 लाख स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली वितरण व्यवस्था को आधुनिक बना रही है।
इसके साथ ही अदाणी समूह नवादा और मुजफ्फरपुर जिलों में 6-6 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता की दो सीमेंट ग्राइंडिंग इकाइयों का भी विस्तार कर रहा है, जिन पर लगभग 3,000 करोड़ रुपये का संयुक्त निवेश किया जा रहा है।
नेत्र चिकित्सा को सर्व-सुलभ बनाने का मिशन
2005 में बिहार के ग्रामीण इलाके में 30 बिस्तरों वाले अस्पताल के रूप में शुरू हुआ अखंड ज्योति आई हास्पिटल वर्तमान समय में देश के प्रमुख नेत्र चिकित्सा संस्थानों में से एक बन चुका है। अब तक यहां 14 लाख से अधिक लोगों की आंखों की रोशनी लौटाई जा चुकी है और लाखों लोगों की जांच हो चुकी है।
अदाणी ग्रुप और अखंड ज्योति आई हास्पिटल का सहयोग भारत सरकार के राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टि बाधा नियंत्रण कार्यक्रम के उद्देश्यों के अनुरूप है। अदाणी फाउंडेशन अगस्त 2026 में 30 वर्ष पूरे कर रहा है।
2024 में शुरू हुए विजन केयर प्रोग्राम कार्यक्रम के तहत अब तक लगभग 1.93 लाख लोगों की आंखों की जांच की जा चुकी है और करीब 59,000 लोगों को मुफ्त चश्मे उपलब्ध कराए गए हैं। यह काम 11 राज्यों में ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों और रेफरल सपोर्ट के माध्यम से किया गया है।