Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार, राजगीर में ITC समूह चलाएगा अजातशत्रु विहार

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 12:12 AM (IST)

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए लीजधारी और वेलकम होटल (आईटीसी समूह) के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए ग ...और पढ़ें

    संकल्प सभागार में सीएम सम्राट चौधरी। (सोशल मीडिया)

    संकल्प सभागार में सीएम सम्राट चौधरी। (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. आईटीसी समूह राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा।

    2. एमओयू से बिहार पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

    3. स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में मंगलवार को राजगीर स्थित होटल अजातशत्रु विहार के संचालन के लिए लीजधारी और वेलकम होटल (आईटीसी समूह) के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के बाद होटल का संचालन आईटीसी समूह के वेलकम होटल ब्रांड के तहत किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार पर्यटन के विकास के लिए लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। राजगीर, नालंदा, बोधगया सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बेहतर व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं।

    आईटीसी जैसे प्रतिष्ठित होटल समूह के जुड़ने से बिहार के पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। इससे पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

    प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि करीब 2.67 एकड़ में फैले होटल परिसर में 104 आधुनिक कमरे, बड़ा बैंक्वेट हाल और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

    एमओयू का आदान-प्रदान

    परियोजना को एक मार्च 2027 तक पूरा कर होटल का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में आईटीसी समूह के प्रबंध निदेशक अनिल चड्डा और कलशी बिल्डकान के निदेशक सुमित सिंह कलशी ने एमओयू का आदान-प्रदान किया।

    मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- बिहार में शराब तस्करों पर कसेगी नकेल, ड्रोन और ट्रैकर डॉग का रहा इस्तेमाल; चेकपोस्ट में बढ़ा जांच का दायरा

    यह भी पढ़ें- बिहार के दानापुर कैंट में खुला देश का पहला सिंदूर पार्क, सेना और प्रकृति का अनूठा संगम