Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NDA के हाथ से निकला बांकीपुर, PK ने कर दिया 'खेला'; 24 घंटे बाद JDU के 2 नेताओं ने बता दी अंदर की बात

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 07:38 PM (IST)

    जदयू विधायक श्याम रजक ने बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी की हार का कारण समन्वय व प्रबंधन की कमी बताया, जबकि अनंत सिंह ने नीतीश कुमार की अनुपस्थिति को जिम् ...और पढ़ें

    NDA के हाथ से क्यों निकली बांकीपुर सीट? JDU के 2 दिग्गज नेताओं ने बता दी अंदर की बात

    NDA के हाथ से क्यों निकली बांकीपुर सीट? JDU के 2 दिग्गज नेताओं ने बता दी अंदर की बात

    HighLights

    1. श्याम रजक ने समन्वय-प्रबंधन की कमी को हार का कारण बताया।

    2. अनंत सिंह ने नीतीश कुमार की अनुपस्थिति को हार से जोड़ा।

    3. जदयू महिला प्रकोष्ठ का बूथ स्तर तक विस्तार करने का निर्णय।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम (Bankipur Byelection Result 2026) के बाद एनडीए के घटक दल जदयू (JDU) की ओर से कड़ी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई है।

    जदयू के वरिष्ठ नेता व विधायक श्याम रजक (MLA Shyam Rajak) ने मंगलवार को कहा कि बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव में समन्वय व प्रबंधन की कमी थी। इसी वजह से हार हुई। इस हार की विस्तार से समीक्षा करने की जरूरत है।

    वहीं, जदयू विधायक अनंत सिंह (JDU MLA Anant Singh) ने कहा कि नीतीश कुमार की अनुपस्थिति का असर बांकीपुर उपचुनाव में दिख गया। जनता के बीच यह बात फैली है कि नीतीश कुमार को हटा दिया गया।

    अनंत ने आगे कहा, वैसे नीतीश कुमार ने साफ कहा था कि उनकी स्वयं की इच्छा राज्यसभा जाने की थी। जनता का अंदाज देख कर लगता है कि अभी जहां चुनाव होगा वहां इसी तरह का परिणाम आएगा।

    महिला प्रकोष्ठ का विस्तार बूथ स्तर तक किए जाने के टास्क पर अब काम

    दूसरी ओर, जदयू प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि अब टास्क महिला प्रकोष्ठ का विस्तार बूथ स्तर तक किए जाने का है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य शिवरानी देवी प्रजापति ने किया तथा संचालन दक्षिण बिहार की प्रभारी सुप्रिया रानी ने किया।

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस मौके पर कहा कि नारी शक्ति जदयू की आधार स्तम्भ रही हैं। नीतीश कुमार को सूबे की महिलाओं ने हमेशा अटूट स्नेह एवं समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि महिला प्रकोष्ठ के संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है।

    शिवरानी देवी प्रजापति ने कहा कि नीतीश कुमार का महिला सशक्तिकरण मॉडल देश-दुनिया में अनुकरणीय है। उनकी दूरदर्शी नीतियों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता के नए परचम लहरा रही हैं।

    उत्तर बिहार की प्रभारी खुशबू रानी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी शंभू कुशवाहा, प्रदेश महासचिव श्वेता विश्वास, अप्सरा मिश्रा, प्रमिला प्रजापति, कंचन गुप्ता एवं अफरोजा खातून भी बैठक में उपस्थित रहीं।

    यह भी पढ़ें- 'तेजस्वी के आसपास के कुछ लोगों को हटाना होगा'; RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बांकीपुर में हार पर कह दी बड़ी बात

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने भाजपा को उसी के हथियार से हराया, जनसंपर्क के लिए चलाए 11 तरह के अभियान 

    खबरें और भी