Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'लूट से बनी संपत्ति; गुनाह की लिस्ट लंबी', बिहार BJP अध्यक्ष का लैंड फॉर जॉब स्कैम को लेकर लालू फैमिली पर अटैक

    By RAMAN SHUKLAEdited By: Radha Krishna
    Updated: Fri, 09 Jan 2026 02:59 PM (IST)

    जमीन के बदले नौकरी घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। बिहार भ ...और पढ़ें

    ‎‎लालू यादव परिवार के गुनाह की फ़ेहरिस्त लंबी होती जा रही है: संजय सरावगी

    ‎‎लालू यादव परिवार के गुनाह की फ़ेहरिस्त लंबी होती जा रही है: संजय सरावगी 

    HighLights

    1. लालू परिवार पर जमीन के बदले नौकरी घोटाले में आरोप तय।

    2. बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भ्रष्टाचार पर बयान दिया।

    3. सरावगी ने लालू परिवार पर सरकारी खजाना लूटने का आरोप लगाया।

    राज्य ब्यूरो, पटना। ‎जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआइ अदालत ने राजद प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, बेटी मीसा भारती सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ आरोप तय कर दिया है। कोर्ट के निर्णय पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि लालू यादव परिवार के गुनाह की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है।

    ‎सरावगी ने कहा कि कानून के हाथ लंबे होते हैं। देश में कानून सबसे बड़ा है। जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, उस पर कानून अपना काम कर रहा है। जो भ्रष्टाचार करेगा, घोटाला करेगा, कोर्ट उस पर आरोप तय करेगा और उचित फैसला लेगा। इसलिए जिन लोगों ने घोटाला किया है, भ्रष्टाचार किया है, निश्चित रूप से कानून उस तक पहुंचेगा।

    ‎उन्होंने कहा कि जमीन के बदले नौकरी के मामले में कोर्ट ने भी माना है कि एक व्यापक आपराधिक साजिश के तहत अपराध को अंजाम दिया गया है।

     सरावगी ने कहा, 15 साल के जंगलराज में बिहार में और भी बहुत सारे घोटाले हुए, जिसके कारण हजारों करोड़ रुपये लालू परिवार के पास गए, जिससे बिहार का विकास बाधित हुआ। इन घोटालों से बिहार बहुत बदनाम भी हुआ है। रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव ने जो घोटाला किया, वह राष्ट्रव्यापी था। बिहार में इन लोगों ने कई घोटाले किए।

    ‎सरावगी ने कहा कि लालू परिवार की वजह से बिहार को बड़ी बदनामी मिली थी। बिहार की जनता समझती है कि 15 साल में बिहार की बदनामी और विकास न होना राजद के शासनकाल के कारण हुआ।

    ‎अदालत ने भी माना कि लालू यादव का पूरा परिवार राजनीतिक-आपराधिक सिंडिकेट चलाता है। पूरा परिवार अकूत संपत्ति बनाने का टूल समझकर राजनीति करता रहा है। इस परिवार ने बिहार के सरकारी खजाने को लूटकर अपनी संपत्ति बनाई है। बिहार की गरीब जनता को लूटा है।

    ‎बिहार की जनता 'जंगलराज' स्थापित करने वाली भ्रष्टाचारी पार्टी और परिवार को अब कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इससे पहले भी लालू यादव चारा घोटाला में सजा पा चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- 26 लाख में 4 करोड़ की जमीन; तीन दिन में नौकरी, लैंड फॉर जॉब घोटाले की परत-दर-परत कहानी

    यह भी पढ़ें- Land For Job Scam: लालू-राबड़ी और तेजस्वी-तेजप्रताप समेत अन्य पर आरोप तय, CBI कोर्ट ने कहा- संगठित आपराधिक साजिश