Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'गोली का जवाब तोप से…'; भागलपुर एनकाउंटर पर केंद्रीय मंत्री मांझी आक्रामक, तेजस्वी पर तीखा हमला

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 11:55 AM (GMT+05:30)

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भागलपुर में नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के एनकाउंटर का समर्थन किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तीखा ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मांझी ने भागलपुर पुलिस एनकाउंटर का किया समर्थन।

    2. तेजस्वी यादव पर 'गोली का जवाब तोप से' बयान से हमला।

    3. बिहार में एनकाउंटर पर सत्तापक्ष-विपक्ष में बयानबाजी तेज।

    डिजिटल डेस्क, पटना। भागलपुर के सुल्तानगंज में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड के मुख्य आरोपित के एनकाउंटर के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है।

    सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इस मामले में जदयू पहले ही पुलिस कार्रवाई को कानून के राज का उदाहरण बता चुकी है।

    भागलपुर पुल‍िस की मांझी ने की सराहना 

    अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी खुलकर भागलपुर पुलिस के एक्‍शन का समर्थन किया है और विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।

    मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'सम्राट की पराक्रमी सेना के सामने तो सिकंदर महान ने भी घुटने टेक दिए थे, फिर तेजस्वी यादव गैंग के लोगों की क्या हैसियत।

    उन्होंने आगे कहा, 'ये नया बिहार है, यहां गोली का जवाब तोप से दिया जाएगा। वेल डन भागलपुर पुलिस।'

    तेजस्‍वी यादव पर जोरदार हमला 

    मांझी के इस बयान को सीधे तौर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला माना जा रहा है। इससे पहले दिल्ली में बिहार के एक युवक की हत्या के मामले में मांझी के बयान पर तेजस्वी यादव ने कड़ी आपत्ति जताई थी। 

    उनके बयान को उन्‍होंने घटिया बताते हुए माफी की मांग की थी। तेजस्‍वी ने इस दौरान केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला था। 

    राजनीतिक संदेश क्या?

    एनकाउंटर को लेकर सत्तापक्ष जहां इसे सख्त कानून व्यवस्था का संकेत बता रहा है, वहीं विपक्ष इसे लेकर सवाल खड़े कर सकता है। मांझी का बयान साफ तौर पर यह दर्शाता है कि सरकार इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाने के मूड में है।  

    यह भी पढ़ें- ईओ हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर; JDU ने कहा- अब पैर नहीं, सीधे कलेजे पर गोली

    यह भी पढ़ें- ईओ की हत्‍या पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान; 25 लाख आर्थिक सहायता और राजकीय सम्‍मान के साथ अंत्‍येष्‍ट‍ि