Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लालू के क्लब में अब नीतीश की एंट्री; बिहार की सियासत में बड़ा कनेक्शन, किन नेताओं ने बनाया यह खास रिकॉर्ड

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 02:41 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने से बिहार का 'क्लब फाइव' अब 'क्लब सिक्स' हो गया है। इस क्लब में वे नेता शामिल हैं जो राज्यसभा, लोकसभा, व ...और पढ़ें

    बिहार के अनूठे क्‍लब सिक्‍स के नेता।

    बिहार के अनूठे क्‍लब सिक्‍स के नेता।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद बिहार का ‘क्लब फाइव’ अब ‘क्लब सिक्स’ में बदल गया है।

    पहले ऐसे पांच नेता थे जो राज्यसभा, लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद चारों सदनों के सदस्य रह चुके हैं। अब नीतीश कुमार इस सूची में छठे सदस्य के रूप में शामिल हो गए हैं।

    लालू प्रसाद भी इस क्लब में शामिल

    चारों सदनों के सदस्य रह चुके नेताओं की इस सूची में सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री Lalu Prasad Yadav का नाम आता है।

    वह लोकसभा के सदस्य बने, विधायक रहे, राज्यसभा सदस्य भी रहे और मुख्यमंत्री बनने के बाद विधान परिषद के सदस्य बने।

    सुशील कुमार मोदी के नाम भी यह रिकॉर्ड

    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे दिवंगत सुशील कुमार मोदी के नाम भी यह रिकॉर्ड दर्ज है। वह पटना मध्य से विधायक, भागलपुर से लोकसभा सांसद, विधान परिषद सदस्य और बाद में राज्यसभा सदस्य रहे।

    उपेंद्र कुशवाहा भी चारों सदनों के सदस्य

    रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा भी इस क्लब में शामिल हैं। वह जंदाहा से विधायक बने, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे, 2014-2019 तक काराकाट से लोकसभा सांसद रहे और 2021-2023 तक विधान परिषद सदस्य रहे। वर्तमान में वह राज्यसभा सदस्य हैं।

    नागमणि का नाम भी क्लब सिक्स में शामिल

    नागमण‍ि के नाम भी चारों सदनों के सदस्य रहने का रिकॉर्ड है। वह चतरा (झारखंड) से लोकसभा सांसद, राज्यसभा सदस्य, कुर्था से विधायक और विधान परिषद सदस्य रहे।

    रामकृपाल यादव भी सूची में

    कृषि मंत्री रामकृपाल यादव इस सूची में पांचवें सदस्य के रूप में शामिल हुए थे। वह दानापुर से विधायक हैं। इससे पहले पाटलिपुत्र से लोकसभा सांसद रह चुके हैं और राज्यसभा व विधान परिषद के भी सदस्य रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 16 मार्च को जीत, 30 मार्च को इस्तीफा, अब CM पद छोड़ेंगे नीतीश कुमार; अगले कदम पर टिकी सबकी नजर

    यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के करीबी हरिवंश की वापसी; फिर बने राज्यसभा सदस्य, 2032 तक निभाएंगे जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार 10 बार CM बनने के बाद भी एक रिकॉर्ड से चूके! आज बने राज्यसभा सांसद

    खबरें और भी