Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेट्रो, एक्सप्रेस-वे और सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट... इन्वेस्टमेंट और रोजगार का हब बनेगी बिहार की नई टाउनशिप

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 07:21 PM (IST)

    पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप बिहार के लिए एक बड़ा आर्थिक विकास केंद्र बनेगी, जिसका उद्देश्य निवेश आकर्षित करना और लाखों रोजगार के अवसर पैदा ...और पढ़ें

    इन्वेस्टमेंट और रोजगार का हब बनेगी पटना की नई टाउनशिप (AI Generated Image)

    इन्वेस्टमेंट और रोजगार का हब बनेगी पटना की नई टाउनशिप (AI Generated Image)

    HighLights

    1. टाउनशिप बिहार का प्रमुख आर्थिक विकास केंद्र बनेगी।

    2. आईटी, पर्यटन, विनिर्माण में लाखों रोजगार सृजित होंगे।

    3. बेहतर कनेक्टिविटी और सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट विकसित होगा।

    राज्य ब्यूरो, पटना। पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप (Patliputra Township in Bihar) को केवल आवासीय क्षेत्र नहीं, बल्कि प्रदेश के बड़े आर्थिक विकास का केंद्र भी बनेगी। टाउनशिप का उद्देश्य पटना क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देना, निवेश आकर्षित करना और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना है।

    टाउनशिप में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), वित्तीय सेवाएं, विनिर्माण उद्योग, कृषि आधारित उद्योग, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल, अनुसंधान और नवाचार जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे कुशल और अर्द्धकुशल दोनों तरह के युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

    रेलवे, मेट्रो और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम से होगी कनेक्टिविटी

    टाउनशिप की सबसे बड़ी ताकत इसकी बेहतर कनेक्टिविटी होगी। यह राष्ट्रीय राजमार्ग, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे, रेलवे, मेट्रो रेल ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) से जुड़ी होगी। पटना के नजदीक होने के कारण देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित करने की भी योजना है।

    टाउनशिप के केंद्र में एक सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट किया जाएगा विकसित

    योजना में कारोबार को आसान बनाने के लिए डिजिटल प्रशासन, आधुनिक आधारभूत संरचना और विश्वस्तरीय व्यावसायिक माहौल विकसित किया जाएगा। साथ ही स्टार्टअप, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) तथा नवाचार आधारित उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    टाउनशिप के केंद्र में एक सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) विकसित किया जाएगा। यहां कारपोरेट कार्यालय, वित्तीय संस्थान, बिजनेस पार्क, होटल, कन्वेंशन और प्रदर्शनी केंद्र जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इससे यह क्षेत्र बिहार के प्रमुख व्यावसायिक और वित्तीय केंद्र के रूप में उभर सकेगा।

    मुख्य उद्देश्य:

    • रोजगार के नए अवसर पैदा करना।
    • उद्योग और निवेश को बढ़ावा देना।
    • आईटीऔर नवाचार का बड़ा केंद्र बनाना।
    • पर्यटन, खेल और सेवा क्षेत्र का विस्तार करना।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में सेटेलाइट टाउनशिप में पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर जमीन की होगी बिक्री

    यह भी पढ़ें- पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप: 66 लाख लोगों को मिलेगा नया घर, साल 2047 तक का मास्टरप्लान तैयार