गंगा में उफान से पटना सिटी में हाई अलर्ट: कई रास्ते बंद, घाटों की तरफ जाने पर रोक; लग सकती है धारा 163
राजधानी पटना सिटी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से भद्र घाट और महावीर घाट मार्ग पानी में डूब गए हैं, ...और पढ़ें

गंगा घाट जाने के मार्ग पर की गई बैरिकेडिंग। जागरण
HighLights
पटना सिटी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
भद्र घाट और महावीर घाट मार्ग पानी में डूब गए।
सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ और बीएसएफ तैनात किए गए।
जागरण संवाददाता, पटना सिटी। राजधानी में गंगा का उफान जारी है। पटना सिटी अनुमंडल अंतर्गत भद्र घाट, महावीर घाट मार्ग गंगा के पानी में डूब जाने के कारण वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है।
अनुमंडल प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर इन घाटों पर वाहनों और लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
एसडीओ कशिश बक्शी एवं एएसपी राज किशोर सिंह ने बुधवार को अधिकारियों के साथ ने भद्रघाट से लेकर कंगन घाट तक गंगा मार्ग का निरीक्षण किया।

(पानी में डूबा भद्रघाट मार्ग।)
भद्रघाट से कंगनघाट मार्ग पर रोका गया आवागमन
एसडीओ ने बताया कि गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए भद्र घाट, महावीर घाट होते हुए कंगन घाट मार्ग पर वाहनों का परिचालन रोका गया है।
अशोक राजपथ और गायघाट की ओर से इन घाटों के मार्ग में वाहनों और लोगों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है।
फतुहा क्षेत्र के कच्ची दरगाह से राघोपुर आने जाने के लिए वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

(दीघा घाट पर डूबा अंत्येष्टि स्थल।)
गंगा के जलस्तर पर प्रशासन की नजर
एसडीओ ने बताया कि गंगा के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ के 10 बोट के साथ 28 जवानों और छह गोताखोरों को तैनात किया गया है।
सीमा सुरक्षा बल के जवान चार बोर्ड पर 30 लाइफ जैकेट के साथ तैनात किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर इन इलाकों में धारा 163 लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि बच्चों एवं महिलाओं को विशेष रूप से गंगा की ओर जाने और गंगा में स्नान करने से रोका गया है। जल जमाव वाले इलाकों में मोटर लगाकर पानी की निकासी के लिए नगर निगम के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें- पटना में बाढ़ का खतरा बढ़ा: गंगा के चार केंद्रों पर पानी लाल निशान के पार, दियारा के निचले इलाकों में घुसा पानी
यह भी पढ़ें- भोजपुर में गंगा का रौद्र रूप, तेज बहाव में टूटी पुलिया; चार हजार लोगों का आवागमन बाधित, 50 से अधिक स्कूल बंद
यह भी पढ़ें- आज से भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ेगा, खतरे के निशान से होगा पार
