पटना साहिब में युवक पर पंजाब से आए 2 निहंग सिखों ने तलवार से किया हमला, कटी उंगलियां; दोनों गिरफ्तार
पटना सिटी की हरिमंदिर गली में बुधवार रात दो निहंग सिखों ने 45 वर्षीय गुरुचरण सिंह लांबा पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी दो उंगलियां कट गई ...और पढ़ें

इलाजरत गुरुचरण सिंह और गिरफ्तार दोनों निहंग सिख। (जागरण)
HighLights
हरिमंदिर गली में युवक पर तलवार से हमला।
पंजाब से आए दो निहंग सिख गिरफ्तार।
सीसीटीवी फुटेज से हुई हमलावरों की पहचान।
जागरण संवाददाता, पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के हरिमंदिर गली में बुधवार की रात घर के दरवाजा पर दोस्तों के साथ बातचीत कर रहे 45 वर्षीय गुरुचरण सिंह लांबा उर्फ अंतू पर पंजाब से आए दो निहंग सिखों ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया।
तलवार से हमला में युवक के दाहिने हाथ की दो उंगलियां कट गईं। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना का वीडियो गुरुवार को प्रसारित हुआ।
चौक थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने घायल को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया। दारोगा पूजा ठाकुर ने घायल के घर पर जाकर स्वजन का बयान लिया।
घटना के बाद चौक थाना पुलिस दोनों हमलावर निहंग सिखों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। गुरुवार की शाम फारेंसिक टीम की जांच करने पहुंची।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अमृतसर व गुरदासपुर से गुरुवार को पटना साहिब पहुंचे इन दोनों हमलावरों के पास कोई पहचान पत्र भी नहीं था।
घर के पास खड़ा युवक दोस्तों से कर रहा था बातचीत
हरिमंदिर गली निवासी तलवार के हमला से घायल गुरुचरण सिंह लांबा उर्फ अंटू सिंह ने पुलिस को बताया कि गली स्थित कृष्णा मार्केट में नीचे कास्मेटिक दुकान और ऊपर निवास स्थान है।
बुधवार की रात लगभग 9:30 बजे दुकान बंद कर घर के सामने चचेरे भाई सुरजीत सिंह बेदी, दोस्त सोनू, आफताब आलम उर्फ बबलू से सड़क पर बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान दो निहंग वहां पहुंचे। वे हमलोगों के खड़े होने का कारण पूछने लगे। अंतू सिंह ने बताया कि यहां पर अपना घर व दुकान है। हमलोग दुकान बंद करने के बाद आपस में बातचीत कर रहे हैं। यह सुनते ही दोनों निहंग सिख आक्रोशित होकर बोले कि यहां से चले जाओ।
सीसीटीवी फुटेज से पहचान के बाद हुई गिरफ्तारी
चौक थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से दोनों निहंग सिखों की पहचान आसपास के लोगों से करायी। एएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि आरोपित निहंग सिखों में पंजाब के अमृतसर डिडवाना निवासी रंजीत सिंह के बीस वर्षीय पुत्र जोध सिमरन सिंह और गुरदासपुर के गुरदासपुर डेरा बाबा निवासी स्वर्गीय गुरुपाल सिंह के 19 वर्षीय पुत्र सुखमनजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।
खबरें और भी
घायल के बयान पर प्राथमिक की गई। चौक थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने बताया कि दोनों निहंग सिखों ने बताया कि वे बुधवार की दोपहर पंजाब से आए हैं। स्थानीय नागरिकों ने निहंग सिखों के पटना साहिब आने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।