Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांकीपुर उपचुनाव: 'भाजपा नहीं, पुलिस लड़ रही इलेक्‍शन'...; मतदान के बीच प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 11:36 AM (IST)

    बांकीपुर उपचुनाव के दौरान प्रशांत किशोर ने पुलिस प्रशासन पर जन सुराज समर्थकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं, पुलिस चुनाव ल ...और पढ़ें

    गोलघर मतदान केंद्र के बाहर पुलिस अधिकारी से बात करते प्रशांत क‍िशोर। वीड‍ियो ग्रैब

    गोलघर मतदान केंद्र के बाहर पुलिस अधिकारी से बात करते प्रशांत क‍िशोर। वीड‍ियो ग्रैब

    HighLights

    1. प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप।

    2. जन सुराज समर्थकों को हिरासत में लेने और परेशान करने का दावा।

    3. कहा, भाजपा नहीं, पुलिस लड़ रही है बांकीपुर का चुनाव।

    डिजिटल डेस्क, पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान के बीच जन सुराज के संस्थापक एवं पार्टी प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर चुनावी व्यवस्था का जायजा लिया।

    इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जन सुराज के समर्थकों और कार्यकर्ताओं को व्यवस्थित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है।

    उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने पार्टी के 20 से अधिक समर्थकों को हिरासत में लिया है, लेकिन इससे मतदाता डरने वाले नहीं हैं।

    जन सुराज समर्थकों को क‍िया जा रहा परेशान 

    प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि जन सुराज समर्थक मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचने में परेशान किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा, 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर रखा गया है, लेकिन चार लाख मतदाताओं को पुलिस डरा नहीं सकती। माहौल पूरी तरह साफ है और भाजपा चुनाव हार रही है।

    उन्होंने मतदाताओं से घरों से निकलकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि पुलिसिया राज के खिलाफ लड़ाई भी है।

    गोलघर मतदान केंद्र पर फिर हुई पुलिस से बहस

    गोलघर स्थित मतदान केंद्र पर प्रशांत किशोर के साथ रहे समर्थकों की एक बार फिर महिला पुलिस अधिकारी से बहस हो गई।

    पुलिस अधिकारी ने उन्हें आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए कहा कि मतदान केंद्र के आसपास समूह बनाकर खड़ा होना या भीड़ इकट्ठा करना नियमों के विरुद्ध है।

    इस दौरान प्रशांत किशोर के एक समर्थक ने आरोप लगाया कि पार्टी के पोलिंग एजेंट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

    इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जहां-जहां जन सुराज ने प्रशासन से अनुमति लेकर सहायता केंद्र (टेबल) लगाए हैं, वहां पुलिस व्यवस्थित तरीके से कार्रवाई कर रही है।

    उन्होंने आरोप लगाया, 'बीजेपी चुनाव नहीं लड़ रही, पुलिस चुनाव लड़ रही है। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद लगाए गए हमारे टेबल हटाए जा रहे हैं और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को पकड़कर ले जाया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।'

    'देर रात तक घरों में दी गई दबिश'

    प्रशांत किशोर ने यह भी आरोप लगाया कि मतदान से पहले देर रात तक पुलिस ने जन सुराज समर्थकों के घरों में दबिश दी। उन्होंने कहा कि कई लोगों को बिना कारण बताए हिरासत में लिया गया और कार्रवाई की वजह भी नहीं बताई गई।

    उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी दलों को समान अवसर मिलना चाहिए, लेकिन जन सुराज के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं।

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: 'कौन हैं प्रशांत किशोर?' रामकृपाल यादव का पीके पर तीखा हमला

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: किदवईपुरी मतदान केंद्र पर भाजपा-जन सुराज कार्यकर्ताओं में झड़प, फर्जी वोटिंग का आरोप

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव से पहले सियासी बवाल, पटना के थाने में पुलिस अधिकारी और प्रशांत किशोर में तीखी नोकझोंक

    खबरें और भी