'मोदी का चेहरा और लालू का डर अब नहीं चलेगा', बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद बोले प्रशांत किशोर
बांकीपुर उपचुनाव में अपनी जीत को प्रशांत किशोर ने 'अहंकार के खिलाफ जनता का वोट' बताया, कहा कि लोगों ने जाति से ऊपर उठकर मतदान किया और मुख्यमंत्री सम्र ...और पढ़ें

'मोदी का चेहरा और लालू का डर अब नहीं चलेगा', बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद बोले प्रशांत किशोर (ANI)
HighLights
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर जीत को अहंकार के खिलाफ बताया।
जनता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के चेहरे को नापसंद किया।
संतोष सुमन ने एनडीए के लिए आत्ममंथन का अवसर कहा।
राज्य ब्यूरो, पटना। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव (Bankipur Byelection 2026) में अहंकार के खिलाफ जनता ने वोट दिया है। यहां जाति से ऊपर उठकर वोटिंग हुई है।
पीके ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Bihar CM Samrat Choudhary) का चेहरा को जनता ने नापसंद किया, उन्हें स्वीकृति नहीं दी। भाजपा पहले लालू प्रसाद (Lalu Yadav) की पार्टी का डर दिखाकर वोट लेती थी, लेकिन इस बार लोगों ने जन सुराज को मौका दिया है। मंगलवार को उन्होंने यह बात पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि उनकी इस जीत की वजह यह भी है कि भाजपा के स्थानीय नेताओं का अहंकार, उनके अंदर यह भावना थी कि कुत्ता-बिल्ली को भी टिकट दे देंगे तो लोग वोट देंगे। इस भावना के खिलाफ लोगों ने वोट दिया।
साथ ही, जनता का संदेश साफ है कि भाजपा सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद से हटाए और उनकी जगह ऐसे एक काबिल व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाइए कि बिहार की तरक्की हो। जो बच्चों की अच्छी पढ़ाई और रोजगार दे, पलायन रोके।
खबरें और भी
प्रशांक किशोर ने कहा कि बिहार में अब भाजपा का यह पैतरा नहीं चलेगा कि नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर, हिंदुत्व के नाम पर और कुछ नहीं तो लालू प्रसाद का डर दिखाकर जनता से वोट लें। उन्होंने भाजपा को यह सलाह भी दी कि एनकाउंटर, हाफ एनकाउंटर से बाहर आएं और बिहार में शिक्षा-रोजगार की बात करें।
बांकीपुर का परिणाम एनडीए के लिए आत्ममंथन का अवसर : संतोष कुमार सुमन
दूसरी ओर, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री डा. संतोष कुमार सुमन ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है और एनडीए विनम्रता के साथ इसे स्वीकार करता है।
उन्होंने कहा कि यह परिणाम गठबंधन के लिए भी आत्ममंथन का अवसर है, ताकि जनता की अपेक्षाओं और विश्वास पर पहले से अधिक मजबूती के साथ खरा उतरा जा सके। उन्होंने बांकीपुर सीट से जीत मिलने पर प्रशांत किशोर को शुभकामनाएं भी दीं।