विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पवन सिंह की तीसरी शादी पर राधे मां की भविष्यवाणी! 45 की उम्र में 'वो' कौन आएगी? पावर स्टार के रिएक्शन ने बढ़ाया सस्पेंस

Published: Sat, 15 Aug 2026 10:37 PM (IST)

'भोजपुरी बवाल' शो में राधे मां ने पवन सिंह के 45 साल की उम्र में अच्छी पत्नी मिलने की भविष्यवाणी ...और पढ़ें

राधे मां और पवन सिंह

राधे मां और पवन सिंह

HighLights

  1. राधे मां ने पवन सिंह की तीसरी शादी पर की भविष्यवाणी।

  2. 45 साल की उम्र में मिलेगी अच्छी जीवनसाथी।

  3. पवन सिंह के रिएक्शन ने बढ़ाया शो का सस्पेंस।

राधा कृष्ण, पटना। भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह कोई फिल्म या नया गाना नहीं, बल्कि उनकी शादी को लेकर सामने आई एक ऐसी बात है, जिसने शो के प्रोमो में ही माहौल बदल दिया।

‘भोजपुरी बवाल’ के अपकमिंग एपिसोड में राधे मां बतौर गेस्ट पहुंची हैं। इसी दौरान पवन सिंह की शादी को लेकर उनसे सवाल किया गया और इसके बाद उन्होंने ऐसी भविष्यवाणी कर दी कि भारती सिंह, निरहुआ और आम्रपाली दुबे भी मजाक-मस्ती में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें- ना साथ, ना तलाक! पवन सिंह-ज्योति सिंह की 'रिश्ते वाली कन्फ्यूजन', कोर्ट भी परेशान

राधे मां ने पढ़ा पवन सिंह का माथा, फिर कही ये बात

प्रोमो में भारती सिंह राधे मां से पवन सिंह के लिए अच्छे जीवनसाथी को लेकर सवाल करती हैं। इसके बाद राधे मां पवन सिंह को अपने पास बुलाती हैं और उनका माथा पढ़ती हुई नजर आती हैं।

राधे मां कहती हैं कि पवन सिंह का दिल साफ है और 45 साल की उम्र में उन्हें एक अच्छी और प्यार करने वाली पत्नी मिलेगी। बस, इसी एक बात ने प्रोमो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी।

यह भी पढ़ें- सुलह या 10 करोड़? आरा फैमिली कोर्ट में भावुक हुईं ज्योति सिंह, पवन सिंह की गैरहाजिरी से बढ़ा तनाव

पांच साल का हिसाब और शो में शुरू हो गया ड्रामा

राधे मां की बात सुनते ही आम्रपाली दुबे उंगलियों पर गिनती करती नजर आती हैं। भारती सिंह भी खुशी जाहिर करते हुए कहती हैं कि पांच साल बाद डांस होगा।

इसके बाद निरहुआ मस्ती करते हुए डांस करते दिखते हैं। दूसरी ओर पवन सिंह इस पूरे माहौल को देखकर हंसते हुए शर्माते नजर आते हैं। उनका यही रिएक्शन अब प्रोमो का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया है।

यह भी पढ़ें- 'दिल की तड़प ही तुम्हारी बर्बादी के लिए काफी है...' ज्योति सिंह के पोस्ट से मचा बवाल, Power Star पवन सिंह निशाने पर

तीसरी शादी का इशारा या सिर्फ शो की मस्ती?

राधे मां ने प्रोमो में सीधे तौर पर पवन सिंह की ‘तीसरी शादी’ की बात नहीं कही है। उन्होंने सिर्फ 45 साल की उम्र में अच्छी पत्नी मिलने की बात कही है।

लेकिन पवन सिंह की दो शादियां हो चुकी हैं, इसलिए उनकी तीसरी शादी को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। ऐसे में असली सवाल यही है कि क्या प्रोमो में जिस बात को लेकर इतना सस्पेंस बनाया गया है, उसका जवाब पूरे एपिसोड में मिलेगा?

यह भी पढ़ें- 'पतिदेव' वाला गाना पड़ा भारी! ज्योति ने गाया खेसारी का सॉन्ग, Power Star पवन सिंह बोले- तलाक हो जाता तो ही अच्छा था

पवन सिंह की दो शादियों का रहा है लंबा सफर

पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद नीलम की मौत हो गई थी। इसके बाद पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की।

हालांकि बाद में दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें सामने आईं और उनका वैवाहिक विवाद कानूनी प्रक्रिया तक पहुंचा।

यही वजह है कि पवन सिंह की निजी जिंदगी से जुड़ी कोई भी बात सामने आते ही फैंस की नजरें उस पर टिक जाती हैं।

यह भी पढ़ें- 'मर जाऊं तो देवी कहोगे?' तलाक विवाद के बीच ज्योति सिंह का फूटा गुस्सा, Power Star पवन सिंह पर साधा निशाना

अब पूरे एपिसोड में खुलेगा राज?

‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो ने फिलहाल तीसरी शादी की चर्चा को हवा दे दी है। राधे मां की भविष्यवाणी, भारती की मस्ती और पवन सिंह का शर्माना-तीनों ने मिलकर प्रोमो को काफी दिलचस्प बना दिया है।

अब सवाल यही है कि 45 साल वाली भविष्यवाणी पर पवन सिंह पूरे एपिसोड में क्या कहते हैं। क्या यह सिर्फ शो की मस्ती है या पावर स्टार की जिंदगी में सचमुच कोई नया मोड़ आने वाला है? इसका जवाब एपिसोड सामने आने के बाद ही साफ होगा।

यह भी पढ़ें- 'वो 10 जगह मुंह मारता है…', अक्षरा का पवन पर वार, प्यार-तकरार और पलटवार से भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर बवाल

यह भी पढ़ें- रवि किशन को 'प्रधानमंत्री' बता बैठे पवन सिंह, वायरल VIDEO पर यूजर्स ने पावर स्टार को कर दिया ट्रोल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।