Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब 56, 69 और 78 की तिकड़ी के हाथ में बिहार की सत्ता, सम्राट-विजय और बिजेंद्र की सियासी कहानी

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 02:19 PM (IST)

    सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। उनके साथ जदयू कोटे ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सम्राट चौधरी बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बने।

    2. विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

    3. शपथ के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों संग बैठक की।

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के लिए 15 अप्रैल की तारीख ने बुधवार को इतिहास का सृजन कर दिया। सम्राट चौधरी ने बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री (Samrat Choudhary) के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को सुबह 11 बजे लोक भवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

    सम्राट के साथ जदयू कोटे से विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। नई सरकार में दोनों उप मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही सम्राट चौधरी बिहार के 24 वें मुख्यमंत्री हो गए हैं। नीतीश कुमार की सरकार में एक दिन पहले तक वह उप मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे थे।

    samrat

    शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजवंशी नगर हनुमान मंदिर पहुंचे सम्राट

    शपथ ग्रहण समारोह से पहले सम्राट चौधरी ने राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद वह सीधे लोकभवन पहुंच गए।

    शपथ ग्रहण के बाद सचिवालय पहुंच कर सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

    शपथ ग्रहण समारोह के कुछ ही देर बाज सम्राट चौधरी सचिवालय पहुंच गए। सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री के कक्ष में कुछ देर बैठने के बाद वह सभा कक्ष में आ गई। यहां उन्होंने सरकार के आला अधिकारियों के साथ बैठक की।

    मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत व विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह के अतिरिक्त सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार भी बैठक में शामिल हुए।

    पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, जेपी नड्डा, गिरिराज सिंह व लोजपा (रा) प्रमुख् व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मौजूद थे

    samrat cm

    56 साल की उम्र में बन गए मुख्यमंत्री

    • सम्राट चौधरी 56 की उम्र में बन गए मुख्यमंत्री। वर्ष 1990 मे उन्होंने राजनीति मे प्रवेश किया। वह राजद और जदयू होते हुए भाजपा में पहुंचे थे।
    • वर्ष 2018 में भाजा के प्रदेश उपाधयक्ष बने और मार्च 2023 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए।
    • वर्ष 2024 में वह नीतीश कुमार की सरकार में उप मुख्यमंत्री बने। दोबारा 2025 में भी उन्हें उप मुख्यमंत्री पद मिला।
     
    vijay

    69 साल के हैं विजय चौधरी

    • जदयू कोटे से शपथ लेने वाले विजय चौधरी की उम्र 69 साल की है। राजनीति मे उनका प्रवेश 1982 में हुआ। इसके पूर्व वह बैंक में अधिकारी थे।
    • वर्ष 2005 मे वह नीतीश कुमार की पहल पर जदयू मे शामिल हुए। वर्ष 2915 से 2020 तक बिहार विधानसभा अध्यक्ष रहे। नीतीश कुमार की सरकार में वह कई बार कई विभागों के मंत्री रहे।
     
    bijendra

    78 साल के हो गए हैं बिजेंद्र प्रसाद यादव

    • सम्राट चौधरी के साथ जदयू कोटे से दूसरे मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले बिजेंद्र प्रसाद यादव 78 साल के हैं। साइंस ग्रेजुएट बिजेंद्र प्रसाद यादव 1990 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं।
    • बिजेंद्र प्रसाद यादव लालू प्रसाद के मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे। नौ बार विधायक बनने वाले बिजेंद्र प्रसाद यादव प्रदेश के सबसे वरिष्ठ मंत्रियो में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'बिहार में चलेगा मोदी-नीतीश मॉडल', CM सम्राट चौधरी ने शपथ लेने के बाद दिया पहला बयान