Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: 'वे लालू जी की चरण वंदना के लिए जाते हैं...', सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर कसा तंज; RJD को भी घेरा

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 05:38 PM (GMT+05:30)

    Samrat Choudhary Attacks On Nitish Kumar भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद प्रमुख लालू यादव व तेजस्वी यादव ...और पढ़ें

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद पर जमकर हमला बोला। (फाइल फोटो)
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद पर जमकर हमला बोला। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सुपर सरकार चल रही है: सम्राट
    2. सम्राट बोले- भाजपा सबका साथ, सबका विकास की बात करती है

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद प्रमुख लालू यादव व तेजस्वी यादव को चुनौती दी।

    उन्होंने जहां आरक्षण को लेकर राजद को घेरा, वहीं बिहार में कई सरकार चलने की बात कर राजद और जदयू को आड़े हाथ लिया। 

    भाजपा में मल्‍टीपर्पस नेता: सम्राट चौधरी

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया के प्रश्न पर चौधरी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री है, लेकिन लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सुपर सरकार चल रही है।

    तेजस्वी और तेज प्रताप अलग-अलग सरकार चला रहे, मीसा भारती अलग तरीके से सरकार चला रही हैं, जबकि रागिनी सिंगापुर से सरकार चला रही हैं। 

    नीतीश के लगातार राबड़ी आवास जाने से संबंधित सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे लालू जी की चरण वंदना के लिए जाते हैं, उन्हें लालू प्रसाद के आदेश पालक के तौर पर काम करना है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास की बात करती है, यहां मल्टीपर्पस नेता हैं। यहां सभी लोग मिलकर देश को,  राज्य को श्रेष्ठ बनाने, पार्टी को और मजबूत करने की सोचते हैं। यह राजद नहीं है, जहां एक राजा है और सारे नौकर हैं।

    सम्राट बोले- लालू को कोई क्‍लीनचिट नहीं देने वाला है

    चौधरी ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि लालू यादव किसी से समझौता कर लें कोई क्लीनचिट नहीं देने वाला, भाजपा तो कतई नहीं देगी। वे कल भी अपराधी थे और कोर्ट आज भी उन्हें अपराधी मानती है। उन्होंने साफ कहा कि तेजस्वी यादव भी उसी श्रेणी में हैं। 

    उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने ही पहली बार लालू को सीएम बनवाया था। उन्होंने कहा कि भाजपा की सभी दलों पर कृपा है, भाजपा पर किसी की कृपा नहीं है। 

    सम्राट ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा

    नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश की हनक समाप्त हो गई है। वे केवल केंद्र के पैसे से अपना चेहरा चमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह कल एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति और राज्यपाल को बोल रहे थे, उससे साफ हैं कि उनके कार्यक्रम में भी लोग जाने से बचेंगे। 

    उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि भाजपा का मानना है कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए, लेकिन आज बिहार की हालत क्या हो गई है। उन्होंने कहा कि लालू के परिवार की आदत आतंक राज स्थापित करने की  हो गई है। अपराधियों को संरक्षण देना उनका इतिहास रहा है। 

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जब भाजपा के साथ थे तो चार्जशीट दाखिल होने के बाद मंत्रियो को इस्तीफा देना होता था, लेकिन आज क्या है, यह नीतीश कुमार को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज ऐसे इस्तीफा देने वाले लोग जो बाहर किए गए उनसे नीतीश कुमार को माफी मांगनी चाहिए। 

    उन्होंने राजद और जदयू के नेताओं को चुनौती देते हुए कहा  कि वे एक भी झूठ बता दें, जो भाजपा बोली हो। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद आज आरक्षण के समर्थन की बात कर रही है, लेकिन एक वर्ग, जाति का आरक्षण बता दे जो राजद ने दिया हो।

    यह भी पढ़ें - 'अगर हिंदुओं पर हमले नहीं रुके तो हम दुर्गा पूजा के बाद...' गिरिराज सिंह ने प्रशासन को दी चेतावनी

    यह भी पढ़ें - 'जबतक जिंदा हूं तबतक...', राष्ट्रपति के सामने छलका नीतीश कुमार का भाजपा प्रेम, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा हॉल