Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आलीशान मकान से लेकर मॉल में दुकान तक... जमुई के भ्रष्ट इंजीनियर के पास मिली अकूत संपत्ति; EOU कर रही जांच

    Updated: Mon, 25 May 2026 03:36 AM (IST)

    ग्रामीण कार्य विभाग जमुई के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज हुआ है। आर्थिक अपराध इकाई की जांच में उनके प ...और पढ़ें

    कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार। फाइल फोटो

    कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार। फाइल फोटो

    HighLights

    1. जमुई के इंजीनियर गोपाल कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप।

    2. आर्थिक अपराध इकाई ने करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया।

    3. पटना और पूर्णिया में फ्लैट, दुकान, जमीन के दस्तावेज मिले।

    राजीव कुमार, पूर्णिया। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने ग्रामीण कार्य विभाग जमुई में पदास्थापित जिस कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार पर मामला दर्ज कराया है।

    वह मूल रूप से पूर्णिया जिले के बनमनखी के राजहाट का रहना वाला है। सरकारी सेवा में आने के पूर्व उनके पास पैतृक संपति के अलावा कुछ नहीं था, लेकिन महज बीस वर्षों की सेवा में ही अभियंता खाकपति से करोड़पति बन गए।

    सरकारी सेवा के दौरान उनके द्वारा किस तरह से अकूत संपति बनाई गई? इसका खुलासा आर्थिक अपराध इकाई की जांच में हुआ है। गोपाल कुमार कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग के पद पर जमुई के झाझा में पदस्थापित थे।

    उनकी जन्म तिथि 14.12.1981 है। उनके द्वारा एक लोकसेवक के रूप में अपने पद का दुरूपयोग करते हुए अपने भ्रष्ट आचरण से अपनी ज्ञात/वैध आय के श्रोत से काफी अधिक परिसंपति अर्जित की गई हैं।

    करोड़ों की संपत्ति खुलासा 

    पटना जिला में कई मंहगे फ्लैट/आवासीय/व्यावसायिक भूखंड/फ्लैट की खरीद अपने एवं अपने परिजनों के नाम पर उन्होंने की हैं। उक्त परिसंपति खरीद में भारी मात्रा में नकद राशि का भुगतान किया गया है।

    गोपाल कुमार द्वारा राज्य से बाहर भी सम्पति खरीद किये जाने की संभावना है, जिसकी जांच आर्थिक अपराध इकाई कर रही है। गोपाल कुमार, पिता राजकुमार गुप्ता एवं पत्नी का नाम दीप शिखा है।

    इन्हें दो पुत्री नंदिनी प्रिया एवं सान्वी प्रिया एवं एक पुत्र रेयांश राज हैं, जो शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। गोपाल कुमार अपनी सरकारी सेवा के दौरान बक्सर, भोजपुर, सारण आदि जिलों में पदस्थापित रहे।

    पटना में प्लैट से लेकर दुकान तक

    उनके द्वारा वर्ष 2018 में मजिस्ट्रेट कॉलोनी, रुकनपुरा, पटना में स्थित जगत बिला अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर एफ/2 की खरीद 40 लाख में की गई है, जिसमे वर्तमान में इनकी पत्नी दीप शिखा एवं बच्चे रहते हैं।

    पटना में उनके द्वारा निबंधन दस्तावेज संख्या 5644/2018 दिनांक 21.05.2018 के माध्यम से क्रय फ्लैट ज्योतिपूरम, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, पटना की खरीद की गयी।

    पटना के सगुना-खगौल रोड में जेबी मॉल में 426 वर्गफीट का दुकान का एग्रीमेंट निबंधन दस्तावेज संख्या 9525/2022 दिनांक-27.06.2022 के द्वारा किया हुआ पाया गया।

    इसी तरह गोपाल कुमार एवं पत्नी दीप शिखा के नाम पर आवासीय भूखंड दानापुर (पटना) मौजा शहजादपुर, बाज़ार समिति से दक्षिण खाता संख्या- 788, प्लाट 1017 दानापुर निबंधन दस्तावेंज संख्या 5090/2023 दिनांक-24.05.2023 को निंबंधन कराया गया।

    इसके अलावा गोपाल कुमार एवं दीप शिखा के नाम पर आवासीय भूखंड दानापुर (पटना) मौजा शहजादपुर, बाज़ार समिति से दक्षिण खाता संख्या-788, प्लाट 1017 पर बना निर्माणाधीन जी 3 मकान के निर्माण पर लाखों का अनुमानित खर्च बताया जा रहा है।

    गोपाल कुमार एवं दीप शिखा के नाम पर दानापुर (पटना) में लक्ष्मी कोटेज में फ्लैट सं- 207, मौजा आदमपुर दानापुर पटना का निबंधन दस्तावेज संख्या -18817/2025 दिनांक 24.11.2025 (एग्रीमेंट) 6,81,000 रुपए में किया गया है।

    बिक्रम (पटना) का निबंधन दस्तावेज संख्या 1500/2026 दिनांक -22.02.2026 के माध्यम से आवासीय भूखंड की खरीद की गयी है। जिसकी कीमत दो लाख बीस हजार बताई जा रही है। इनके पास दो वाहन कार एवं एक मोटरसाइकिल भी पायी गयी है।

    खबरें और भी

    आर्थिक अपराध इकाई इंजीनियर के पूर्णिया के बनमनखी एवं केनगर प्रखंड में भी कई स्थानों पर खेती एवं आवासीय भूखंड खरीदे जाने की जांच कर रही है। बताया जाता है कि यहां जमीन के कई भूखंड रिश्तेदारों के नाम पर खरीदे गए हैं।

    यह भी पढ़ें- DCEC परीक्षा में हाईटेक चीटिंग: पूर्णिया में वॉकी-टॉकी से चल रहा था नकल का खेल, छात्रा का पति गिरफ्तार 

    यह भी पढ़ें- पूर्णिया में चिकन खाने से बिगड़ी तबीयत, एक ही परिवार के 5 सदस्य अस्पताल में भर्ती