Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DCEC परीक्षा में हाईटेक चीटिंग: पूर्णिया में वॉकी-टॉकी से चल रहा था नकल का खेल, छात्रा का पति गिरफ्तार 

    Updated: Mon, 25 May 2026 03:17 AM (GMT+05:30)

    पूर्णिया में डीसीईसीई परीक्षा के दौरान वॉकी-टॉकी से नकल करते एक छात्रा को पकड़ा गया और उसे निष्कासित कर दिया गया। बाहर से नकल करा रहे एक युवक को मोहल् ...और पढ़ें

    आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। फोटो जागरण

    आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाददाता, पूर्णिया। डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (DCECE) रविवार को संपन्न हो गई। इस दौरान एक केंद्र को छोड़कर अन्य सभी 17 सेंटर्स पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही।

    परीक्षा केंद्र सेंट पीटर स्कूल में प्रथम पाली में वॉकी-टॉकी के जरिए नकल करते हुए एक छात्रा को पकड़ा गया, जिसे निष्कासित कर दिया गया। वहीं, बाहर से वॉकी-टॉकी की मदद से चोरी करा रहे एक युवक को पकड़कर मोहल्ले वालों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

    वॉकी-टॉकी से परीक्षा में नकल करने की सूचना मिलते ही प्रभारी जिलाधिकारी अंजनि कुमार, एडीएम रवि राकेश सहित अन्य अधिकारी सेंट पीटर स्कूल पहुंचे तथा गिरफ्तार छात्र से पूछताछ की। उसे हिरासत में लिया गया है, जबकि नकल कर रहीं छात्रा को निष्कासित कर दिया गया है।

    परीक्षा केंद्रों में सख्त सुरक्षा 

    परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई। जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी अनुसार, परीक्षा के लिए प्रथम पाली में कुल 7092 परीक्षार्थी आवंटित थे, जिनमें से 5758 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 1274 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

    वहीं, दूसरी पाली में 2467 परीक्षार्थी आवंटित थे जिसमें 1851 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 616 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान एक केंद्र को छोड़ निष्कासन की कोई सूचना नहीं है।

    इस संबंध में नोडल अधिकारी अपर समाहर्ता रवि राकेश ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित माहौल में परीक्षा का आयोजन हुआ।

    पहली बार वॉकी-टॉकी से चोरी कराने का मामला धराया

    जिले में पहली बार वॉकी-टॉकी से परीक्षा में चोरी कराते हुए एक युवक को मोहल्ले वालों की सजगता से पकड़ा गया है। सेंट पीटर स्कूल में आयोजित डीसीइसीइ परीक्षा के दौरान वाकी टॉकी से उत्तर बताने वाले एक युवक को मोहल्ले के कुछ लोगों ने रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    खबरें और भी

    पुलिस द्वारा पकड़ाए युवक से एक वाकी टॉकी और एक मोबाइल बरामद किया है। युवक लक्खीसराय का रहनेवाला बताया गया है। इस घटना के बाद परीक्षा सेंटर में खलबली मच गई।

    सूचना के बाद पहुंचे सदर एडीपीओ वन अभिनव परासर ने बताया कि पकड़ाये युवक एवं छात्रा के विरूद्ध केहाट थाने में प्राथमिकी की जा रही है।

    वहीं, मौके से छात्रा का पति फरार हो गया है। इस संबंध में छात्रा और पकड़ाये युवक की मोबाइल के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। इसमें अन्य लोगों के संलिप्तता की भी जांच की जाएगी। छात्रा और पकड़ाये युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

    मोहल्ले वालों की सजगता से धराया मुन्ना भाई

    सेंट पीटर स्कूल की ठीक पीछे रहने वाले संत नगर के आनंद कुमार ने बताया कि उसने देखा कि एक युवक उसके घर के पास गली में बैठकर वाकी टॉकी से सेंट पीटर स्कूल में पारा मेडिकल की परीक्षा दे रही एक छात्रा को पूछे गए प्रश्नों का उत्तर बता रहा था। वह छात्रा को 40 नबर तक के प्रश्नों का उत्तर बता चुका था। इसके बाद वह अपने कुछ सहयोगियों के साथ उसे दबोच लिया।

    इस दौरान उसके साथ एक अन्य युवक भी था, जो चकमा देकर भाग गया। इसके बाद उस युवक को पकड़कर परीक्षा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के हवाले कर दिया।

    इस संबंध में डीडीसी अंजनी कुमार ने बताया कि सदर एसडीपीओ इस मामले को देख रहे हैं। एक छात्र और एक युवक को पकड़ा गया है। स्कूल में जेमर लगा है,जो प्रॉपर काम नहीं कर रहा था।

    यह भी पढ़ें- राजधानी एक्सप्रेस से 850 किलो विदेशी सुपारी बरामद, मुजफ्फरपुर में कस्टम विभाग ने की कार्रवाई

    यह भी पढ़ें- बिहार के राज्यपाल ने की गुजरात मॉडल की तारीफ, कहा- विकास की राह पर लगातार आगे रहा राज्य