Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोन नदी में तेज बहाव का कहर: 12 साल के रंजीत की डूबने से मौत, मछुआरे ने चार साथियों को बचाया

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 12:04 PM (IST)

    डेहरी-आन-सोन में सोन नदी में नहाते समय 12 वर्षीय किशोर रंजीत कुमार की डूबने से मौत हो गई, जिसका शव बुधवार को बरामद किया गया। ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य

    घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, डेहरी-आन-सोन। डेहरी नगर थाना क्षेत्र में जवाहर सेतु व सोन रेलवे पुल के बीच सोन नदी में मंगलवार दोपहर नहाने के दौरान 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। बुधवार को गोताखोरों ने शव बरामद किया। मृतक की पहचान स्टेशन रोड वार्ड नंबर 17, आदर्श नगर निवासी संतोष साह के पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है।

    मृतक के साथ नहाने गए अमित कुमार पटेल ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे तेज गर्मी से बचने के लिए रंजीत अपने छह दोस्तों के साथ सोन नदी गया था। एक दोस्त किनारे पर कपड़े और मोबाइल रखकर निगरानी कर रहा था, जबकि रंजीत समेत पांच लड़के नहाने के लिए नदी में उतर गए।

    अमित के अनुसार, शुरुआत में नदी में पानी कम था। लेकिन नहाने के दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। सभी लड़के डूबने लगे और चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर पाली मोहल्ला निवासी मछुआरा अजय चौधरी नदी में कूद पड़ा।

    उसने साहस दिखाते हुए चार लड़कों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मगर रंजीत कुमार गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते बहाव में ओझल हो गया।

    सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। मंगलवार देर शाम तक तलाश के बाद भी रंजीत का पता नहीं चला। बुधवार सुबह स्थानीय गोताखोरों की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।

    खबरें और भी

    रंजीत की मौत से आदर्श नगर में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सोन नदी के खतरनाक घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। थानाध्यक्ष राहुल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।

    यह भी पढ़ें- एक सांप के जहर से हारीं दो जिंदगियां? 24 घंटे में पटना के परिवार में दो लोगों की मौत से सनसनी

    यह भी पढ़ें- सारण में एक घंटे तक तांडव: पथराव, मारपीट और फायरिंग से मची अफरातफरी, पिलर गाड़ने पर भड़का व‍िवाद