कांवड़ियों के लिए खुशखबरी: बाबाधाम के लिए चलेगी बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, चेक करें शेड्यूल
रेलवे ने सावन माह के लिए बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है, जो 29 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी, जिससे बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्ध ...और पढ़ें

AI Generated Image
HighLights
बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 29 जुलाई से चलेगी।
बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधी सुविधा।
दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ी।
जागरण टीम, समस्तीपुर/पश्चिमी चंपारण। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बढ़नी–देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (05028/05027) के परिचालन की घोषणा की है।
यह स्पेशल ट्रेन 29 जुलाई से 29 अगस्त तक बढ़नी से तथा 29 जुलाई से 30 अगस्त तक देवघर से प्रतिदिन चलेगी। कुल 33 फेरों के लिए इसका संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 05028 बढ़नी–देवघर श्रावणी मेला स्पेशल शाहपुर पटोरी स्टेशन पर रात 2:23 बजे पहुंचेगी।
इसके बाद ट्रेन सुल्तानगंज और भागलपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 1:00 बजे देवघर पहुंचेगी, जिससे बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों और अन्य श्रद्धालुओं को सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी।
वापसी में 05027 देवघर–बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल देवघर से प्रतिदिन शाम 6:45 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे के इस निर्णय से शाहपुर पटोरी सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सावन मेले के दौरान यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी।
दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार, यात्रियों को राहत
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने नरकटियागंज रेलखंड से होकर चलने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है।
मंडल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार–लौकहा बाजार स्पेशल अब 13 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार तथा गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार–आनंद विहार स्पेशल 18 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को चलेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 05543 रक्सौल–नरकटियागंज स्पेशल और 05544 नरकटियागंज–रक्सौल स्पेशल का परिचालन 26 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को जारी रहेगा। रेल प्रशासन के इस निर्णय से स्थानीय यात्रियों के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी।