Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समस्तीपुर में बन रहे फोरलेन पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल; जांच में जुटा प्रशासन

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 04:26 PM (GMT+05:30)

    समस्तीपुर के मोहनपुर में बख्तियारपुर-ताजपुर पुल निर्माण के दौरान स्लैब गिरने से छह मजदूर घायल हो गए। तकनीकी खराबी के कारण सीएफटी मशीन का एक हिस्सा झुक ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बख्तियारपुर-ताजपुर पुल निर्माण में स्लैब गिरने से छह मजदूर घायल।

    2. सीएफटी मशीन में तकनीकी खराबी बनी हादसे का कारण।

    3. समस्तीपुर के मोहनपुर में हुआ यह निर्माण कार्य हादसा।

    संवाद सहयोगी, मोहनपुर। प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर–बख्तियारपुर फोरलेन परियोजना पर शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। मटिऔर गांव के गंगा नदी पर बन रहे पुल के पिलर संख्या 38 पर निर्माण कार्य के दौरान उपयोग की जा रही रही सीएफटी मशीन के एक हिस्से में तकनीकी खराबी आ गई, इसके कारण उसके नीचे लगी ट्रे एक ओर झुक गई। इस घटना में वहां कार्यरत चार मजदूर घायल हो गए।

    घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गई। इसमें पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद निवासी मो. नवाब शेख को पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य तीन को सीधे पीएमसीएच ले जाया गया है। घटना सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय लगभग दो दर्जन मजदूर उपस्थित थे। घटना के बाद कार्य को रोक दिया गया है।

    निर्माण स्थल पर जुटे कर्मियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, अपर थानाध्यक्ष विनय कुमार व परियोजना से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

    घायलों को आनन-फानन में पटोरी एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया।

    जांच में जुटा प्रशासन 

    जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में सीएफटी मशीन के एक हिस्से में तकनीकी खराबी के हादसा होने की आशंका है।

    वहीं, निर्माण एजेंसी के साथ मिलकर हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी। घटना के तुरंत बाद संबंधित स्तर पर आवश्यक तकनीकी जांच एवं मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।

    खबरें और भी

    परियोजना की गुणवत्ता, श्रमिकों की सुरक्षा और समय बाद निर्माण के प्रति विभाग प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि ताजपुर–बख्तियारपुर फोरलेन परियोजना बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल है।

    वर्तमान में महनार और मोहिउद्दीननगर के बीच बिनगमा चौराहा से पश्चिम, मध्य विद्यालय डुमरी के पुराने भवन के पास पाइलिंग और सड़क निर्माण का काम चल रहा है।

    यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में IO ने शुरू की जांच, माता-पिता और परिवारवालों से की पूछताछ

    यह भी पढ़ें- जहानाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत 5 घायल; वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप