Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनपुर-छपरा मेमू पैसेंजर में ‘अनोखा सफर’, यात्रियों के साथ कुत्ता-बकरा और मुर्गा की भी सवारी

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 03:13 PM (IST)

    सोनपुर-छपरा मेमू पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों के साथ कुत्ते, बकरे और मुर्गे ने सफर किया, जिससे अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। एक यात्री कुत्ते के साथ थ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, नयागांव (सारण)। सोनपुर से छपरा के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 75267 मेमू पैसेंजर में शनिवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। आमतौर पर यात्रियों से भरी रहने वाली इस ट्रेन में इस बार इंसानों के साथ जानवरों की मौजूदगी ने लोगों को हैरान कर दिया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन की एक बोगी में एक यात्री अपने साथ कुत्ते को लेकर सफर कर रहा था, जबकि दूसरी बोगी में कुछ लोग बकरों को साथ लेकर यात्रा कर रहे थे।

    मुर्गा भी कर रहा था ट्रेन से यात्रा

    इसी बीच एक परिवार, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, अपने साथ एक बड़े झोले में मुर्गा लेकर चल रहा था। सफर के दौरान अचानक मुर्गे के जोर-जोर से बांग देने पर बोगी में बैठे यात्री चौंक उठे, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी जैसा माहौल बन गया।

    यात्रियों का कहना है कि इस तरह खुलेआम जानवरों को ट्रेन में ले जाना रेलवे नियमों के विरुद्ध है। इससे न सिर्फ यात्रियों को असुविधा होती है, बल्कि सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर भी चिंता बढ़ जाती है। कई लोगों ने बताया कि ट्रेनों में नियमित जांच की कमी के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं।

    यात्रियों ने लगाया प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

    यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय-समय पर टिकट जांच और निगरानी अभियान चलाया जाए, तो इस तरह की स्थितियों पर आसानी से नियंत्रण पाया जा सकता है।

    खबरें और भी

    घटना के बाद यात्रियों ने मांग की है कि मेमू ट्रेनों में भी सख्ती से जांच अभियान चलाया जाए, ताकि यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और नियमों के अनुरूप बनी रहे।

    यह भी पढ़ें- कुछ ही देर बाद भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    यह भी पढ़ें- रामायण सर्किट स्पेशल ट्रेन बक्सर पहुंची; रामरेखा घाट पर श्रद्धालुओं ने किया रामेश्वरनाथ शिवलिंग का पूजन