Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिवहर आएंगे सीएम सम्राट चौधरी, ₹200 करोड़ की 40 योजनाओं की देंगे सौगात

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 02:00 AM (IST)

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शिवहर दौरे पर 130.88 करोड़ के बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल सहित कुल 200 करोड़ की 40 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ...और पढ़ें

    सीएम सम्राट चौधरी। (फाइल फोटो)

    सीएम सम्राट चौधरी। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सीएम सम्राट चौधरी शिवहर में 40 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन।

    2. बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का होगा विधिवत उद्घाटन।

    3. सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

    जागरण संवाददाता, शिवहर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को शिवहर दौरे पर होंगे। इस दौरान वह पिपराही प्रखंड के बेलवाघाट में 130 करोड़ 88 लाख 57 हजार की लागत से निर्मित बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल सहित 200 करोड़ की कुल 40 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

    सीएम के दौरे की प्रशासनिक तैयारी जोरों पर हैं। वहीं सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी के पहली बार शिवहर दौरे को लेकर जनता में उत्साह दिख रहा हैं।

    सीएम के दौरे को लेकर बेलवाघाट में पांच किमी के क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

    बेलवाघाट से लेकर पिपराही तक चप्पे-चप्पे पर सशस्त्र बल तैनात किए गए है। भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ-साथ दंडाधिकारियों की विशेष प्रतिनियुक्ति की गई है।

    सीएम के दौरे को लेकर शनिवार को समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, जिलाधिकारी प्रतिभा रानी व एसपी शैलेंद्र सिंह सहित अधिकारियों की टीम ने बेलवाघाट का दौरा किया। वहीं, तैयारियों का जायजा लिया। देर रात तक प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में तैयारियां जारी है।

    साढ़े 10 बजे आएंगे सीएम

    बताते चलें कि सीएम सम्राट चौधरी सुबह साढ़े 10 बजे हेलीकॉप्टर से बेलवाघाट स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। 10.32 बजे उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। 10.35 बजे मुख्यमंत्री सहित अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।

    10.38 बजे सीएम द्वारा लिंक चैनल का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। 10.45 बजे मीनापुर-बेलवा लिंक चैनल से संबंधित वीडियो का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।

    10.49 बजे सीएम विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं 10.52 बजे कार्यक्रम स्थल के पास लगाए गए सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टाल का निरीक्षण करेंगे। वहीं 11 बजे बेलवा से ही हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- 2100 रुपये में आसमान से देखें पटना: CM सम्राट चौधरी आज करेंगे पटना जॉय राइड का शुभारंभ

    यह भी पढ़ें- CM सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को सौंपी 84 नई गाड़ियां; बोले-रिस्पॉन्स टाइम और गश्ती व्यवस्था होगी बेहतर

    खबरें और भी