Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन में रेल यात्रियों को सौगात: शेखपुरा होकर चलेगी रांची-भागलपुर स्पेशल ट्रेन, चेक करें टाइम टेबल

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 05:30 PM (IST)

    शेखपुरा जंक्शन से होकर रांची-भागलपुर के बीच सावन स्पेशल ट्रेन 26 जुलाई से 11 सितंबर तक चलेगी, जिसका रेलवे बोर्ड ने परिचालन स्वीकृत किया है। ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. रांची-भागलपुर सावन स्पेशल ट्रेन 26 जुलाई से चलेगी।

    2. शेखपुरा होकर जाएगी, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी।

    3. वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग हुई मुखर।

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा। शेखपुरा जंक्शन होकर रांची से भागलपुर तक की विशेष रेलगाड़ी का परिचालन होगा। इसकी स्वीकृति रेलवे बोर्ड ने दी है। सावन महीने को लेकर यह विशेष रेलगाड़ी का परिचालन 26 जुलाई से 11 सितंबर तक होगा। यह विशेष रेलगाड़ी रांची से प्रत्येक रविवार, बुधवार तथा गुरुवार, शुक्रवार को होगा। दोनों रेलगाड़ियों का अलग-अलग नंबर दिया गया है।

    08690 नंबर की गाड़ी रविवार तथा बुधवार को तथा 08646 नंबर की गाड़ी गुरुवार तथा शुक्रवार को रांची से शाम 5.40 बजे खुलकर तड़के 2.08 बजे शेखपुरा पहुंचेगी तथा उसी दिन वापसी में शाम दोपहर 12.40 बजे शेखपुरा पहुंचकर रात्रि 10 बजे रांची पहुंचेगी।

    यह स्पेशल रेलगाड़ी रांची से बोकारो, गोमो होते हुए वजीरगंज, तिलैया, नवादा होते हुए शेखपुरा, क्यूल, जमालपुर होते हुए भागलपुर तक जाएगी। यह रेलगाड़ी गया तथा मानपुर नहीं जाएगी। वजीरगंज से वाइपास होकर कोडरमा जाएगी।

    वंदे भारत के ठहराव की मांग

    बनारस तथा देवघर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का शेखपुरा जंक्शन पर ठहराव देने की मांग फिर मुखर होने लगी है। इसको लेकर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शंभू यादव ने जिला के दोनों सांसदों (जमुई तथा नवादा) के साथ रेल मंडल दानापुर,मध्य पूर्व रेल मुख्यालय हाजीपुर तथा रेलमंत्री, रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा है।

    शंभू यादव ने बताया दो ज्योतिर्लिंगों बनारस तथा देवघर को जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन दो वर्ष से शेखपुरा होकर चल रही है,मगर आश्वासन के बाद भी अभी तक इस रेल का ठहराव शेखपुरा जंक्शन पर नहीं दिया गया है।

    खबरें और भी

    शेखपुरा जंक्शन शेखपुरा के साथ नवादा,जमुई,लखीसराय तथा नालंदा जिलों के बहुत बड़े क्षेत्र का आधार रेलवे स्टेशन है। शेखपुरा में ट्रेन का ठहराव नहीं रहने से यात्रियों को लाचारी में नवादा और क्यूल जाकर यह ट्रेन पकड़ना पड़ता है।   

    यह भी पढ़ें- अब देवघर से जमालपुर का सफर हुआ डायरेक्ट, ट्रेन बदलने के झंझट से मिली मुक्ति; चेक करें शेड्यूल

    यह भी पढ़ें- पटना-थावे ट्रेन को मिले 2 नए स्टॉपेज, रेल यात्रियों को मिलेगी राहत; चेक करें शेड्यूल