Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी से पंजाब का सफर होगा आसान, फिरोजपुर-झंझारपुर के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन; चेक करें रूट-शेड्यूल

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 03:26 PM (GMT+05:30)

    रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और गर्मी की भीड़ कम करने के लिए फिरोजपुर कैंट-झंझारपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन समस्तीपुर मंडल और बि ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्मकालीन भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा फिरोजपुर कैंट-झंझारपुर–फिरोजपुर कैंट ग्रीष्मकालीन विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है, जिससे समस्तीपुर मंडल सहित बिहार के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

    इसकी जानकारी जनसंपर्क विभाग, समस्तीपुर मंडल द्वारा एक ई-रिलीज जारी कर दिया गया है। यह ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन समस्तीपुर मंडल एवं बिहार के यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी तथा लंबी दूरी की यात्रा को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित एवं सुलभ बनाएगी।

    गाड़ी नं. 04620 (फिरोजपुर कैंट से झंझारपुर) 18 अप्रैल से 23.मई तक (प्रत्येक शनिवार)- 06 फेरे परिचालन करेगी। गाड़ी नं. 04619 (झंझारपुर–फिरोजपुर कैंट) 20 अप्रैल से 25मई तक (प्रत्येक सोमवार) 06 फेरे चलेगी। गर्मी में अतिरिक्त भीड़ से राहत, कन्फर्म टिकट मिलने की बेहतर संभावना, बिहार से पंजाब/दिल्ली/उत्तर प्रदेश के लिए सीधी कनेक्टिविटी, आरामदायक एलएचबी कोच है।

    प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव (दोनों दिशाओं में)

    यह ट्रेन 04620 (फिरोजपुर कैंट से झंझारपुर के लिए- 14:30 में प्रस्थान करेगी जो जालंधर सिटी, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, बगहा, नरकटियागंज जं., सिकटा, रक्सौल जं., बैरगनिया, सीतामढ़ी जं., शिशो, सकरी जं. पर ठहराव करते हुए झंझारपुर जं.23:30 में पहुंचेगी।

    खबरें और भी

    गाड़ी नं. 04619 झंझारपुर जं. से फिरोजपुर कैंट के लिए रात्रि के 01:00 प्रस्थान करेगी जो, उन्हीं स्टेशनों पर ठहराव करते हुए फिरोजपुर कैंट 10:40 बजे पहुंचेगी।

    यह भी पढ़ें- पर्यटकों को लुभा रहे कैमूर के झरने-पहाड़: पिकनिक स्पॉट्स पर बढ़ रही सैलानियों की संख्या, राजस्व में हुई बढ़ोतरी

    यह भी पढ़ें- PM मोदी की स्वदेशी अपनाने की पहल पड़ रही फीकी, जमुई-झाझा रेलवे पर 'वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट' स्टॉल बंद