Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा-सीतामढ़ी रूट पर दौड़ेगी नई ट्रेन, गोंदिया-रक्सौल के बीच भी चलेगी समर स्पेशल; चेक करें शेड्यूल

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 03:49 PM (IST)

    रेलवे ने गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया से रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन (08867/08868) चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन दरभंगा-सीतामढ़ी र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गोंदिया से रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन (08867/08868) चलाने की घोषणा की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यह ट्रेन दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड से होकर गुजरेगी और दोनों दिशाओं में 10-10 फेरे लगाएगी।

    यह ट्रेन सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड से होकर संचालित होगी रेलवे द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 08867 गोंदिया-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार को गोंदिया से सुबह 06:30 बजे प्रस्थान करेगी।

    विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के बाद यह ट्रेन अगले दिन समस्तीपुर जंक्शन पर दोपहर 12:20 बजे, दरभंगा 13:25, सीतामढ़ी 14:55 व रक्सौल शाम 05:00 बजे पहुंचेगी।

    वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08868 रक्सौल-गोंदिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से शाम 19:10 बजे चलेगी, जो सीतामढ़ी रात्रि के 20:50, दरभंगा 22:40 व समस्तीपुर मध्यरात्रि के बाद 12:25 बजे पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 07:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

    इस स्पेशल ट्रेन के प्रमुख ठहरावों में डोंगरगढ़ सुबह 07:30, राजनांदगांव 07: 58 , दुर्ग 08:35, रायपुर 09: 30, भाटापारा 10:25, बिलासपुर 11:40, चांपा 12:45, रायगढ़ 13:45, झारसुगुड़ा 15:30, राउरकेला 17:15, रांची 20:45, बोकारो स्टील सिटी 23:40, चंद्रपुरा मध्य रात्रि 12:20, धनबाद 02:10, चितरंजन 04:14, मधुपुर 04:53, जसीडीह 05:25, झाझा 07:10, किऊल 07: 56, बरौनी 10:40, समस्तीपुर 12:20, दरभंगा 13:25, सीतामढ़ी 14:55 शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी से पंजाब का सफर होगा आसान, फिरोजपुर-झंझारपुर के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन; चेक करें रूट-शेड्यूल

    यह भी पढ़ें- पूर्णिया की बेटी कुमारी साक्षी बनीं कस्टम विभाग में टैक्स असिस्टेंट, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

    खबरें और भी