'देश के 2 और राज्यों में होगा BJP का CM', शाहनवाज हुसैन ने इशारों में कह दी बड़ी बात!
भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बिहार में एनडीए सरकार जारी रहने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही दो और राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री होंगे, जि ...और पढ़ें

बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन। फोटो जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, सीतामढ़ी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार है और एनडीए की सरकार रहेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब राज्यसभा की शपथ लेंगे, तब केंद्रीय नेतृत्व किसी कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री तय करेगा।
इसके साथ ही शीघ्र ही देश के 2 और राज्यों में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। इसमें वह बंगाल भी शामिल है, जहां भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था। दीदी (ममता बनर्जी) का इस बार जाना तय है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस अफवाह फैलाने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जब विपक्ष के नेता थे, तो संकट के समय देश के साथ खड़े रहते थे। राहुल गांधी संकट के साथ देश के साथ खड़े नहीं रहते हैं। इंतजार करते हैं कि देश पर संकट आए और इसका मजा लें।
उन्होंने ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के कारण किसी प्रकार के संकट को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पीएम मोदी के रहते किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। बिहार में रोड, बिजली और पानी का काम हो गया है। अब उद्योग लगाए जाएंगे।
खबरें और भी
सीतामढ़ी का होगा विकास: शाहनवाज
सीतामढ़ी में मां सीता का मंदिर और कैथवलिया में विराट रामायण मंदिर बनेगा। इससे पर्यटन का विकास होगा और आर्थिक समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की अब कोई नोटिस नहीं लेता है।
मौके पर भाजपा सत्तारूढ़ दल की नेत्री सह परिहार की विधायक गायत्री देवी, विधायक अनिल राम व बैद्यनाथ प्रसाद के अलावा प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी संतोष रंजन, मुंगेर भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी राजू झा, प्रो. उमेशचंद्र झा, दर्शन कुमार, प्रिंस तिवारी, अरुण गोप, भारती देवी, श्यामनंदन किशोर प्रसाद, शिवनाथ प्रसाद, अन्वेष कुमार, सुभाष केसरी, गोपाल कुमार, प्रभाषचंद्र ठाकुर, नवीन कुशवाहा और चुनचुन सिंह आदि मौजूद थे।