Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी की बदलेगी सूरत: 98 गांवों को मिलाकर बनेगा मास्टर प्लान; पार्किंग-इलाज की मिलेंगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 01:41 PM (IST)

    सीतामढ़ी नगर निगम अगले 20 वर्षों के लिए शहर और आसपास के 98 गांवों के एकीकृत विकास हेतु मास्टर प्लान तैयार करेगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सीतामढ़ी नगर निगम 20 वर्षों के लिए मास्टर प्लान बनाएगा।

    2. 98 गांवों को शामिल कर शहरी क्षमता का विस्तार होगा।

    3. सड़क, जल निकासी, अस्पताल, पार्किंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। आगामी 20 वर्षों एवं उससे भी आगे सीतामढ़ी नगर कैसा होगा इसके लिए सीतामढ़ी नगर निगम एवं इसके आस-पास स्थित महत्वपूर्ण क्षेत्रों एवं शहरी क्षमता वाले ग्रामीण क्षेत्रों के समेकित एवं सुव्यवस्थित विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।

    इसके तहत शहर में सुगम आवागमन के लिए चौड़ी और सुव्यवस्थित सड़कों का निर्माण होगा। जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए नई और बेहतर जल निकासी व्यवस्था (ड्रेनेज) होगी। विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था, वाणिज्यिक क्षेत्र, अस्पताल, हरित पार्कों का सुनियोजित ढंग से विकास किया जाएगा, ताकि भविष्य में भीड़-भाड़ की समस्या न हो और सीतामढ़ी नगर स्वच्छ और विकसित रूप में नजर आए।

    इस संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। इससे विस्तारित अवधि के लिए महायोजना तैयार करने के लिए विभागीय अधिसूचना संख्या-586. 05 नवंबर 2021 द्वारा घोषित सीतामढ़ी आयोजना क्षेत्र (प्लानिंग एरिया) को विस्तारित किया गया है।

    इसके तहत पूर्व से अधिसूचित सीतामढ़ी आयोजना क्षेत्र का क्षेत्रफल 99.23 वर्ग किमी. एवं विस्तारित क्षेत्रफल 200.09 वर्ग किमी. अर्थात कुल क्षेत्रफल 200.32 वर्ग किमी. है, जिसमें शहरी क्षेत्र का क्षेत्रफल 55.84 वर्ग किमी. एवं शेष ग्रामीण क्षेत्र का क्षेत्रफल 243.48 वर्ग किमी. है।

    खबरें और भी

    इस आयोजना क्षेत्र के अंतर्गत एक शहरी प्रशासनिक इकाई (नगर निगम, सीतामढ़ी) तथा 98 राजस्व ग्राम को शामिल किया गया है। इनमें डुमरा सीडी ब्लाक के 58, रीगा सीडी ब्लाक के 17. परसौनी सीडी ब्लाक के 14, बथनाहा सीडी ब्लाक के 02 राजस्व ग्राम एवं रुन्नीसैदपुर सीडी ब्लाक के 07 राजस्व ग्राम शामिल हैं।

    विस्तारित क्षेत्र में उत्तर पश्चिमी भाग में डुमरा सीडी ब्लाक के मनियारी राजस्व ग्राम से होते हुए रीगा सीडी ब्लाक के भगवानपुर पिपराही, कपरौल सिरोमन, सिरौली राजस्व ग्राम से होते हुए बथनाहा सीडी ब्लाक के दोस्तपुर खडौली राजस्व ग्राम तक।

    दक्षिण पूर्वी भाग में रून्नी सैदपुर सीडी ब्लाक के धनहरा, मानिक चौक, मासूम नगर उर्फ प्रेम नगर, बहिलवारा उर्फ गरहा, वैना राजस्व ग्राम से होते हुए परसौनी सीडी ब्लाक के गिसारा उर्फ गिद्दसारा, कठोर उर्फ बैकुंठपुर से होते हुए बैकुंठपुर उर्फ कथेरा टोला राजस्व ग्राम तक।

    पूरब उत्तरी भाग में बथनाहा सीडी ब्लाक के नियामतुल्लापुर राजस्व ग्राम से होते हुए डुमरा सीडी ब्लाक के बरियारपुर, भूप भैरो, धरमपुर, परसौनी, परोहा, गोसाईपुर, मझौली, आरिफपुर वाजीदपुर, मिश्ररौलिया से होते हुए कुम्हरा विशनपुर राजस्व ग्राम तक।

    पश्चिम दक्षिणी भाग में परसौनी सीडी ब्लाक के परसौनी खिरोधर से धुरवार परसौनी, अंडहरा, परसौनी उर्फ परसौनी मेलवार, विशुनपुर धोधनी, परशुरामपुर, सोनारगवान राजस्व ग्राम से रीगा सीडी ब्लाक के भगवानपुर, रेवासी मकसूदपुर, पकड़ी से होते हुए शांखी राजस्व ग्राम तक, विस्तार किया गया है।

    इस संबंध में नगर निगम सीतामढ़ी के टाउन प्लानर राहुल कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी आयोजना क्षेत्र के विस्तार का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2045 एवं उससे आगे तक विकसित नगर बनाना है। विस्तारित क्षेत्रों में सड़क, सिवरेज, विद्युत, पेयजल, अस्पताल, स्कूल, वाहन पार्किंग, वाणिज्यिक स्थल आदि का विकास करना है, ताकि इन इलाकों का विकास बेहतर ढंग से हो सके।

    यहां रहने वाले को सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो। मास्टर प्लान तैयार करने के लिए नगर विकास विभाग द्वारा एजेंसी का चयन किया जा चुका है। एजेंसी द्वारा इस वर्ष के अंत तक मास्टर प्लान तैयार कर विभाग को सौंप दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- ग्रामीण रोजगार में बड़ा बदलाव: मनरेगा की जगह लागू हुई 'जी राम-जी', 125 दिन काम और ₹300 दिहाड़ी की गारंटी

    यह भी पढ़ें- जीरोमाइल-मिर्जाचौकी NH-80 निर्माण की एक और डेडलाइन फेल, 30% काम अब भी अटका