Raksha Bandhan 2026: विदेश में बैठे भाइयों तक पहुंचेगी बहनों की राखी, ₹185 से शुरू हुई सुविधा
डाक विभाग ने रक्षाबंधन 2026 के लिए विदेशों में रहने वाले भाइयों को राखी भेजने की विशेष सुविधा शुरू की है। सिवान के डाकघरों से अब 185 रुपये से 400 रुपय ...और पढ़ें

विदेश में बैठे भाइयों तक पहुंचेगी बहनों की राखी, ₹185 से शुरू हुई सुविधा (AI Generated Image)
HighLights
रक्षाबंधन 2026 के लिए डाक विभाग की विशेष सुविधा।
विदेशों में राखी भेजने का खर्च 185 रुपये से शुरू।
प्लास्टिक कोटेड लिफाफों में सुरक्षित पहुंचेगी राखी।
जागरण संवाददाता, सिवान। रक्षाबंधन के पर्व (Raksha Bandhan 2026) पर भाई-बहन के रिश्ते को दूरियों के बावजूद मजबूत बनाए रखने के लिए डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था शुरू की है।
अब जिले के डाकघरों से विदेशों में रहने वाले भाइयों को कम खर्च में राखी भेजी जा सकेगी। डाक विभाग की इस सुविधा से प्रवासी भारतीय परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
185 रुपये से शुरू हुई ये खास सुविधा
इस संबंध में डाक अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि विदेशों में राखी भेजने के लिए डाक विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत अलग-अलग देशों के लिए करीब 185 रुपये से 400 रुपये तक के शुल्क में राखी भेजी जा सकती है।
राखी रखने के लिए मिलेंगे प्लास्टिक कोटेड लिफाफे
उन्होंने कहा कि राखी को सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक कोटेड विशेष लिफाफे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनकी कीमत पांच रुपये से लेकर 15 रुपये तक निर्धारित है।
अधीक्षक ने बताया कि अधिकांश देशों में डाक सेवा के माध्यम से भेजी गई राखी लगभग 10 दिनों में पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल भारतीय संस्कृति और पारिवारिक रिश्तों की मिठास को दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम है।