विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सप्ताह में 5 दिन खुलेंगे बैंक! बैंक कर्मियों ने निकाला आक्रोश मार्च, 27 जनवरी को हड़ताल

Published: Thu, 22 Jan 2026 10:16 PM (IST)

हाजीपुर में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह सहित अन्य मांगों ...और पढ़ें

बैंकों में पांच दिनों का कार्यदिवस करने की मांग को कर्मियों ने किया प्रदर्शन। फोटो जागरण

बैंकों में पांच दिनों का कार्यदिवस करने की मांग को कर्मियों ने किया प्रदर्शन। फोटो जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले के बैंक कर्मियों ने स्थानीय अनवरपुर चौक केनरा बैंक मुख्य शाखा के समक्ष प्रदर्शन और नारेबाजी की।

बैंकों में सप्ताह में पांच दिनों का कार्यदिवस सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार प्रोविंसियल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन जिला कमेटी महासचिव प्रभात कुमार सिंह ने की।

उन्होंने कहा कि बैंकों में सप्ताह में पांच दिनों का कार्यदिवस करने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। इस पर भारतीय बैंक संघ और बैंक यूनियन के बीच द्विपक्षीय समझौता भी हो चुका है। इसके बावजूद यह नीति लागू नहीं की जा रही है। इससे बैंक कर्मियों में काफी असंतोष है।

प्रदर्शन में संघ नेता सुबोध कुमार सिंह, अभिमन्यु कुमार, ओमप्रकाश सिंह, शंभु सिंह, विजय कुमार सिंह, राजीव कुमार मिश्रा, कंचन कुमार, मनीष कुमार, अर्चना सिंह, विनय कुमार, सुधीर कुमार, दिवाकर, राजकपूर, इफ्तेखार आलम, अरविंद पासवान, अभय कुमार, राजीव कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, श्याम किशोर ठाकुर, रवि कुमार, सत्य प्रकाश आदि शामिल थे।

बैंक कर्मियों ने कहा कि हमारी मांगे पूरी होने तक हम अपना संघर्ष और आंदोलन जारी रखेंगे। इस 27 जनवरी को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- CD नहीं देने पर सख्त कोर्ट, मुजफ्फरपुर के अहियापुर थानाध्यक्ष और IO का वेतन बंद

यह भी पढ़ें- जमुई : अगले आदेश तक इस पैक्स चुनाव हुआ स्थगित, पैक्स अध्यक्ष ने कहा, षड्यंत्र हुआ है

यह भी पढ़ें- टाटानगर की ट्रेनें आदित्यपुर शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने जताया कड़ा ऐतराज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।