Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाजीपुर में चलती गाड़ी से चौकीदार को धक्का दिया चोर, हथकड़ी सरकाकर हुआ फरार

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 06:30 PM (IST)

    हाजीपुर में चोरी का आरोपी सूरज कुमार चलती गाड़ी से चौकीदार को धक्का देकर हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। पुलिस उसे महनार थाना क्षेत्र से चोरी के मामले में ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. चोरी का आरोपी चलती गाड़ी से फरार हुआ।

    2. चौकीदार को धक्का देकर हथकड़ी सरकाकर भागा।

    3. पुलिस फरार आरोपी सूरज कुमार की तलाश में।

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। महनार थाना क्षेत्र से चोरी के मामले में गिरफ्तार एक कैदी नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड दुर्गा मंदिर के पास चलती गाड़ी से चौकिदार को धक्का देकर फरार हो गया।

    आरोपी ने हथकड़ी सरकाकर चौकीदार को धक्का दिया और भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला। मामले में महनार थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश्वर पाठक ने नगर थाना में फरार कैदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    प्राथमिकी के अनुसार महनार थाना कांड संख्या 378/26 आर्म्स एक्ट के तीन आरोपी विकास कुमार, रघुनंदन कुमार उर्फ कारू और सूरज कुमार पिता स्वर्गीय मनोज कुमार, निवासी टांड़ा चौरी वार्ड नंबर 14 को न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था।

    चौकीदार सर्वेंद्र कुमार, बबलू कुमार और विनोद पासवान उन्हें हाजीपुर न्यायालय लेकर जा रहे थे। हाजीपुर स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंचते ही आरोपी सूरज कुमार ने चलती गाड़ी में ही हथकड़ी सरकाई और चौकीदार बबलू कुमार को धक्का देकर गाड़ी से कूद गया।

    पुलिस कर्मियों ने शोर मचाकर उसे पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन स्टेशन रोड की भीड़-भाड़, सघन वाहनों और घनी बस्ती का लाभ उठाकर वह फरार हो गया। घटना की सूचना तुरंत वरीय अधिकारियों को दी गई।

    पहले भी चोरी-छिनतई में था शामिल

    गौरतलब है कि महनार थाना पुलिस ने बीते दिनों सूरज कुमार सहित तीनों आरोपियों को चोरी, छिनतई और बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने 29 जुलाई को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी थी।

    एसडीपीओ ने बताया था कि पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बाइक, एक खिलौना पिस्टल, छर्रा और चोरी के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। दो दिन पहले महनार में हुई चोरी और स्टेशन रोड स्थित मिथलेश कुमार की किराना दुकान में हुई चोरी में भी इनकी संलिप्तता सामने आई थी।

    खबरें और भी

    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टांड़ा चौरी निवासी मनोज झा के पुत्र सूरज कुमार को पहले पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर इशाकपुर टेक निवासी राजदेव राय के पुत्र विकास कुमार और रघुनंदन कुमार उर्फ कारू को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात कबूल की थी।

    एसडीपीओ के अनुसार आरोपी दूसरी बड़ी वारदात की तैयारी में थे। बीती रात भी वे समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र में छिनतई करने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया था। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी सूरज कुमार की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    यह भी पढ़ें- पश्चिम चंपारण में चार दिन से लापता युवती का शव पेड़ से लटका मिला, पारिवारिक कलह में आत्महत्या की आशंका

    यह भी पढ़ें- बेतिया में 9 साल बाद मिला बिछड़ा परिवार, स्क्रीन पर पत्नी को देखते ही छलक पड़े पति के आंसू