Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंपारण रेंज में प्रशासनिक फेरबदल: 32 SI का तबादला, बेतिया-मोतिहारी और बगहा के अफसर इधर से उधर

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 03:03 PM (IST)

    चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरकिशोर राय ने बेतिया, बगहा और मोतिहारी जिलों में कार्यकाल पूरा कर चुके 32 पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. चंपारण रेंज में 32 पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला।

    2. डीआईजी हरकिशोर राय ने जारी किए स्थानांतरण आदेश।

    3. बेतिया, मोतिहारी, बगहा जिलों के बीच हुए तबादले।

    जागरण संवाददाता, बेतिया। चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरकिशोर राय ने बेतिया, बगहा और मोतिहारी जिला में कार्य अवधि पूरा कर चुके 32 पुलिस अवर निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। उन्हें एक जिला से दूसरे जिला में स्थानांतरित गया है।

    जिला अवधि पूर्ण कर चुके पुलिस अवर निरीक्षक का स्थानांतरण क्षेत्रीय परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में किया गया है। डीआईजी ने संबंधित पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि स्थानांतरित पदाधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र विरमित कर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित कराएं।

    साथ ही बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है। डीआईजी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 पुलिस अवर निरीक्षकों को मोतिहारी से बेतिया, 13 को बेतिया से मोतिहारी, एक को बेतिया से बगहा, तीन को बगहा से बेतिया, तीन को मोतिहारी से बगहा और एक पुलिस अवर निरीक्षक को बगहा से मोतिहारी भेजा गया है।

    इनका हुआ स्थानांतरण

    पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार, मो. शाहरुख, अंजन कुमार, जितेंद्र कुमार-टू, सुषमा कुमारी, अम्बेश कुमार, चंदन कुमार, राजीव कुमार, राम शरण साह, आरजू सुमैया व आभा को मोतिहारी से बेतिया भेजा गया है। मोतिहारी से बगहा भेजे गए पदाधिकारियों में शिवनाथ मांझी, रेणु कुमारी व सरस्वती कुमारी का नाम शामिल हैं।

    जबकि, बेतिया से मोतिहारी स्थानांतरित किए गए पदाधिकारियों में अजय चौधरी, सुधा कुमारी, सुधीर कुमार, मदन कुमार मांझी, ब्रज किशोर दास, देवेंद्र कुमार, बब्लू कुमार, मुन्ना सिंह, रामाशीष सिंह, प्रियंका कुमारी, राहुल प्रसाद मांझी, ऋतुराज जायसवाल, राजन कुमार का नाम शामिल हैं। संजय कुमार सिंह को बेतिया से बगहा स्थानांतरण किया गया है। जबकि, राजन साह, कामेश कुमार व अशोक कुमार को बगहा से बेतिया भेजा गया है। वरुण कुमार विशाल को बगहा से मोतिहारी स्थानांतरित किया गया है।

    खबरें और भी

    चंपारण रेंज में स्थानांतरण

    स्थानांतरण संख्या
    मोतिहारी से बेतिया 11
    मोतिहारी से बगहा 3
    बेतिया से मोतिहारी 13
    बेतिया से बगहा 1
    बगहा से बेतिया 3
    बगहा से मोतिहारी 1
    कुल 32

    यह भी पढ़ें- सिल्क सिटी भागलपुर में कोरोना की खतरनाक दस्तक, डॉ. हेमशंकर शर्मा के क्लीनिक में भर्ती बुजुर्ग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका तनाव के बीच वीडियो बनाने पर हुई थी 10 साल की सजा; दुबई जेल से ऐसे छूटा बिहार का युवक