Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिमी चंपारण में जुर्माने की सख्ती भी बेअसर, नहीं बदल रही ओवरस्पीडिंग और बिना हेलमेट की आदत

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 04:00 PM (GMT+05:30)

    पश्चिमी चंपारण में जून माह में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 2865 वाहन चालकों से 42.84 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया, फिर भी ओवरस्पीडिंग और बिना हेलम ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. जून में 2865 वाहन चालकों से 42.84 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

    2. ओवरस्पीडिंग और बिना हेलमेट के सर्वाधिक मामले सामने आए।

    3. पुलिस ने 693 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, 4449 लीटर शराब जब्त।

    जागरण संवाददाता, बेतिया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई और लाखों रुपये का जुर्माना वसूलने के बावजूद वाहन चालकों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। जून माह में यातायात पुलिस ने विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 2865 वाहन चालकों से 42.84 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।

    सबसे अधिक मामले ओवरस्पीडिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने के सामने आए, जो सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों की लापरवाही को उजागर करते हैं। यातायात डीएसपी अतनु दत्ता ने बताया कि जून में तेज गति से वाहन चलाने वाले 342 चालकों पर 17.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

    वहीं, बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 1037 लोगों से 10.37 लाख रुपये की वसूली की गई। ट्रिपल लोडिंग करने वाले 245 बाइक चालकों से 2.45 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा बिना बीमा वाहन चलाने वाले 216 चालकों से 4.32 लाख रुपये, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले 199 वाहन मालिकों से 99,500 रुपये तथा ध्वनि एवं वायु प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले 97 वाहन मालिकों से 97 हजार रुपये जुर्माना लिया गया।

    बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले 18 लोगों से 90 हजार रुपये, बिना नंबर प्लेट वाले 12 वाहन चालकों से 60 हजार रुपये तथा बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले 10 लोगों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

    खबरें और भी

    बाइक चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले दो चालकों पर 10 हजार रुपये और रांग साइड ड्राइविंग करने वाले तीन चालकों पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के 399 मामलों में 4.78 लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई।

    एक माह में शराब मामले में 189 गिरफ्तार, 4449 लीटर शराब जब्त

    जून माह में पुलिस शराब धंधेबाजों पर कहर बनकर टूटी है। यद्यपि जून माह में अलग- अलग मामलों में 693 अभियुक्तों को गिरफ्तारी हुई है। इसमें से 189 लोंगों की गिरफ्तारी शराब मामले में हुई है। पुलिस के मीडिया सेल के प्रभारी विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि हत्याकांड में 13 तथा दहेज हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

    आर्म्स एक्ट में 16, एससी-एसटी कांड में दो, लोकसेवक पर हमला के मामले में पांच, एनडीपीएस एक्ट में 11, अपहरण कांड में 17, पोक्सो एक्ट में सात, हत्या के प्रयास के मामले में 82, चोरी के कांड में 23, उत्पाद अधिनियम में 189 व अन्य कांडों में 41 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। 281 वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस चार हथियार, चार कारतूस, 41 बाइक, दो ट्रैक्टर, चार पिकअप, एक टेंपो, एक ई रिक्शा, एक स्कूटी, अन्य दो वाहन भी जब्त की है। जबकि 236.429 किलोग्राम गांजा, 0.017 ग्राम चरस, 2919.405 लीटर देसी शराब, 1530.55 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है।पुलिस ने 13 मोबाइल फोन, चार लैपटॉप बरामद किया है। तस्करों के चंगुल से 37 मवेशियों को मुक्त कराया गया है।

    यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में मानसून ने छोड़ा साथ: सिंचाई व्यवस्था भी बेपटरी, 377 में 129 सरकारी नलकूप बंद

    यह भी पढ़ें- पश्चिम चंपारण में कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, साला गंभीर हालत में पटना रेफर

    सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की लगातार अपील की जा रही है।

    -

    अतनु दत्ता, डीएसपी यातायात , बेतिया