Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए इन 5 गलतियों से बचें

    Updated: Thu, 14 May 2026 06:50 PM (IST)

    गर्मियों में घर के अंदर गर्मी बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें दोपहर की धूप और छत की अनदेखी प्रमुख हैं। एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ जैसे समाधानों का ...और पढ़ें

    गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए इन 5 गलतियों से बचें

    गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए इन 5 गलतियों से बचें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ब्रांड डेस्क, नई दिल्ली। घर के अंदर बढ़ती गर्मी के लिए हम केवल मौसम को ही जिम्मेदार मानने लगते हैं। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है। हमारी रोजाना की चॉइस भी इसके पीछे की वजह हो सकती है। अगर हम इसमें सुधार करते हैं, तो बदलाव जरूर दिखेगा। आइए उन पांच गलतियों पर नजर डालते हैं, जिन पर ध्यान न देने से हमारा घर और भी गर्म हो जाता है।

    तेज धूप घर में आ रही है, कोई ध्यान नहीं दे रहा है

    कुदरती उपहार हमें आकर्षित करते हैं और ज्यादातर मामलों में हमें फायदा भी पहुंचाते हैं। सूरज की रोशनी एक ऐसा ही उपहार है। लेकिन घर के अंदर बहुत देर तक तेज धूप का एक्सपोजर, गर्मी बढ़ा सकता है। गर्मी के मौसम में सुबह-शाम का धूप ठीक है, पर दोपहर में, जब पीक समय हो, उस समय इसे कंट्रोल करें। धूप की रोशनी घर में न आने दें। यह तरीका गर्मी से राहत देगा।

    नहीं पता घर के अंदर कैसे गर्मी बढ़ रही है

    गर्मी अपने चरम पर है और घर में रहने के बावजूद भी हमें ज्यादा गर्मी लग रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि छतें गर्मी सोखती हैं और उसे रोक कर रखती हैं। इसका असर घर के अंदर दिखाई देता है, तापमान बढ़ जाता है। यहां पर आपको अपने छतों के लिए ऐसे मटेरियल्स का इस्तेमाल करना चाहिए, जो सूरज की रोशनी को सोखने के बजाय वापस रिफ्लेक्ट कर दे, जिससे घर के अंदर की गर्मी को कम किया जा सके।

    बारिश आने तक छत की अनदेखी करना और गर्मी में रहना

    हमें घर की छतों की याद तब आती है जब मानसून आता है। इससे पहले हम छत की तपीश के साथ रहने को आदी हो जाते हैं। लेकिन अगर आप समय से पहले Asian Paints Damp Proof इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपको गर्मी से राहत देगा। क्योंकि इसकी हाई-रिफ्लेक्टिव, व्हाइट कोटिंग सूरज की गर्मी को वापस लौटा देती है, जिससे घर ठंडा रहता है। इसके अलावा, यह मानसून से पहले की छत की तैयारी भी है। यह बारिश का पानी अंदर रिसने से रोकने में मदद करता है।

    खबरें और भी

    घर की दरारों पर ध्यान न देना

    धर की दीवारों के अंदर छोटी-छोटी दरारें किसी को चिंतित करती है तो कोई इसे नजरअंदाज करता है। लेकिन मामूली सी लगने वाली ये दरारें आगे चलकर समस्या पैदा कर सकती हैं। इससे सीलन हो सकता है। Asian Paints Damp Proof का इलास्टोमेरिक क्रैक-ब्रिजिंग खूबी सतह की मूवमेंट के हिसाब से खुद को ढाल लेता है और सुरक्षा की एक मजबूत परत बनाए रखता है।

    अस्थायी समाधान पर भरोसा करना

    कोई भी घर के बारे में सोचता है वो वह लंबे समय के लिए सोचता है। हम चाहते हैं कि हमारा घर सीलन से बचे और दरारे न आए। अस्थायी समाधान तुरंत राहत तो देते हैं, लेकिन लंबे समय के लिए सुरक्षा नहीं देते हैं। Asian Paints Damp Proof फाइबर रीइन्फोर्समेंट जैसी मजबूती देता है। इसके साथ-साथ इसकी 10 साल की वारंटी यह पक्का करती है कि आपका घर हर मौसम में सुरक्षित रहेगा।

    आप किसी की लगातार केयर करते हैं तो सच्चा कंफर्ट आता है। यह बात आपके घर पर भी लागू होती है। गर्मी से बचने के उपाय आपके घर में ही छुपा है। अगर आप उस पर ध्यान देंगे तो घर सुरक्षित रहेगा और परिवार को गर्मी से राहते मिलेगी।

    Note:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है। 

    यह भी पढ़ें- भयंकर गर्मी में दम तोड़ सकती है आपकी EV की बैटरी, सुरक्षित रहने के लिए तुरंत अपनाएं ये 6 जरूरी टिप्स

    यह भी पढ़ें- अगले 5 दिनों तक भयंकर लू का खतरा, Heatstroke के इन संकेतों को इग्नोर किया तो जा सकती है जान!