Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Asian Paints Damp Proof- तपती गर्मी या भारी बारिश, आपका एक फैसला आपके पूरे घर को रखेगा सुरक्षित

    Updated: Thu, 14 May 2026 03:14 PM (IST)

    एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ गर्मी में घर को ठंडा रखता है और मानसून में लीकेज व सीलन से बचाता है। यह हाई रिफ्लेक्टिव टेक्नोलॉजी और इलास्टोमेरिक गुणों के स ...और पढ़ें

    एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ: गर्मी और बारिश से घर को सुरक्षित रखने का उपाय

    एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ: गर्मी और बारिश से घर को सुरक्षित रखने का उपाय

    HighLights

    1. गर्मी में छत का तापमान 10°C तक कम करता है

    2. मानसून में लीकेज और सीलन से घर को बचाता है

    3. दरारें भरता है, 10 साल की वॉटरप्रूफिंग वारंटी

    ब्रांड डेस्क, नई दिल्ली। हम भारतीय हर साल कम से कम दो बार अपने घरों को लेकर जरूर चिंतित होते है, एक गर्मी के मौसम में और दूसरा जब मानसून आए। क्योंकि दोनों ही समय में घर का एक हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित होता है, वह है छत।

    जब गर्मियां अपनी चरम पर होती है, पूरे दिन सूरज की तेज रोशनी छत की तपिश को बढ़ा देती है। ऐसे में घर के अंदर बेचैनी बढ़ जाती है। घर के कोने-कोने में गर्मी महसूस होती है। बैठना, सोना असंभव लगने लगता है। रूम में पंखें से काम नहीं करते। घर में एयर कंडीशनिंग (AC) है, तो पूरे दिन चलाना पड़ता है।

    मानसून की अपनी अलग परेशानी

    ये तो हुई गर्मी की बात। जब मानसून आता है तो यही छत नई चुनौतियों के साथ हमारे सामने होती है। घंटों की बारिश, छप पर जमा हुआ पानी, सतह की दरारें और लगातार नमी के कारण लीकेज और सीलन हमारी यादों में बसने लगते हैं। हर समय हम इन्हीं के बारे में सोचते हैं। मामला घर का है, इसलिए इसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसा करने से घर के अंदर नमी के धब्बे बढ़ने लगेंगे और दीवारों पर से पेंट की पपड़ी छूटने लगेंगी। आखिर में, मरम्मत का खर्चा बढ़ सकता है। वैसे, कई घरों के मालिक ऐसी समस्याओं पर तब ध्यान देते हैं, जब रहना मुश्किल हो जाता है।

    दो मौसम में मददगार वॉटरप्रूफिंग कोटिंग

    यह हमारे लिए हर साल की बात है, जब हम गर्मी को सिर्फ गर्मियों की समस्या मानते हैं, वॉटरप्रूफिंग के बारे में तभी सोचते हैं जब मानसून आता है और लगातार बारिश होती है। लेकिन घर की सही देखभाल का मतलब है कि दोनों ही स्थितियों में पहले से तैयारी कर ली जाए। यही पर काम आता है Asian Paints Damp Proof की वॉटरप्रूफिंग कोटिंग। भारतीय मौसम को ध्यान में रखकर बनाया गया यह डैम्प प्रूफ हाई रिफ्लेक्टिव टेक्नोलॉजी और व्हाइट कलर के साथ आता है। इसका प्रोटेक्टिव कोट गर्मी को वापस भेज देता है, जिससे घर की सतह के तापमान को 10 डिग्री सेल्सियस तक कम करने में मदद मिलती है। भीषण गर्मी में यह घर को ठंडा रखता है, जिससे परिवार घर के अंदर राहत महसूस करता है।

    खबरें और भी

    कोटिंग के फायदे

    इसके अलावा, यह कोटिंग पानी को रोकने वाली एक ऐसी परत बनाता है, जिससे मानसून के दौरान छतों और दीवारों में पानी के रिसाव और सीलन को रोका जा सके। इससे घर की दीवारें खराब नहीं होती। यह घर के मालिकों को लंबे समय तक सुरक्षा का भरोसा देता है। इसमें आपको छतों और खड़ी दीवारों पर 10 साल की वॉटरप्रूफिंग वारंटी मिलती है। इसके साथ-साथ Asian Paints Damp Proof में इलास्टोमेरिक का गुण भी है, जो समय के साथ घर के स्ट्रक्चर पर पड़ने वाले दबाव को झेलने में मदद करता है।

    यह घर के कोने, कमरों की दीवारों पर पड़ने वाली दरारों को आसानी से भर देता है। इस तरह की दरारे हमें बदलते मौसम के कारण घरों में देखते हैं। यह किसी भी तरह के रगड़ और घिसावट का अच्छे से सामना करता है। इसमें फाइबर मिलाया गया है जो प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है और बाहरी वातावरण व धूप-बारिश जैसी कठिन स्थितियों में भी लंबे समय तक आपके घर को बचाता है।

    क्यों बेस्ट है एशियन पेंट्स डेम्प प्रूफ

    Asian Paints Damp Proof आपके घर के लिए एक बेस्ट सॉल्यूशन है - यह गर्मियों में घर को ठंडक प्रदान करता है, बारिश में रिसाव और सीलन से बचाता है, और दरारों को भरकर मजबूती प्रदान करता है। यह केवल मौसम के हिसाब से किया गया कोई सुधार नहीं है, बल्कि घर के अंदर आपके परिवार का ख्याल है, जहां वो बिना किसी बेचैनी के रह सकते हैं।
    मौसम का मिजाज बदल रहा है।

    बारिश और गर्मी का पता नहीं चल रहा है। ऐसे में हम क्यों सोचें कि घर की मरम्मत नुकसान के बाद ही करवानी है। सही समय पर सही फैसला लेना जरूरी है, ताकि हर मौसम में घर सुरक्षित रहे और गर्मी से राहत मिले। हमारे घर में छत ऐसा हिस्सा है, जिसे सबसे ज्यादा मौसम की मार झेलनी पड़ती है, इसलिए इसकी देखभाल, पूरे घर की देखभाल है।

    Note:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है। 

    यह भी पढ़ें- अब AI बताएगा मानसून का हाल, 4 हफ्ते पहले ही पता चल जाएगा कब और कहां होगी बारिश

    यह भी पढ़ें- बारिश के बाद कमरे में आ रही है बदबू? तो AC को इस मोड पर चलाएं और मिनटों में राहत पाएं