11 लाख करोड़ की दौलत, एशिया के सबसे रईस... फिर भी गौतम अदाणी को है इस बात का 'अफसोस'!
गौतम अदाणी एशिया भले क्यों ना एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हों। लेकिन उन्हें अब भी जीवन का सबसे बड़ा अफसोस (Gautam Adani Biggest Mistake of Life) ह ...और पढ़ें

गौतम अदाणी एशिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं। भला उन्हें किस बात का दुख है।
HighLights
गौतम अदाणी एशिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं।
उन्होंने 16 साल की उम्र में कॉलेज छोड़ दिया था।
अदाणी को औपचारिक शिक्षा पूरी न करने का अफसोस है।
नई दिल्ली। अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी एशिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक वह एशिया के पहले और दुनिया के 17वें सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी दौलत 116 बिलियन डॉलर (करीब 11.19 लाख करोड़ रुपये) है। वहीं मुकेश अंबानी अब गौतम अदाणी से 5 रैंक पीछे दुनिया के 23वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इतनी बड़ी उपलब्धि पाने के बावजूद गौतम अदाणी को अपने जीवन का सबसे अफसोस है। गौतम अदाणी ने यह बात खुद बताई है।
भारत के सबसे धनी और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी ने गुजरात में एक कार्यक्रम में अपने जीवन के सबसे बड़े अफसोस के बारे में बाताया था। विद्या मंदिर ट्रस्ट पालनपुर के स्थापना दिवस समारोह में बोलते हुए, अदाणी अपने बचपन की यादों में खो गए। गौतम अदाणी ने बताया था कि उन्होंने मात्र 16 वर्ष की आयु में औपचारिक शिक्षा छोड़ दी थी। गौतम अदाणी ने (Biggest Regret of Asia Richest Gautam Adani) एक बात का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें कॉलेज न जाने पर अफसोस है।
उन्होंने कहा, "अपने जीवन और उसमें आए विभिन्न मोड़ों पर विचार करते हुए, अब मुझे लगता है कि अगर मैंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर ली होती तो मुझे बहुत फायदा होता। मेरे शुरुआती अनुभवों ने मुझे समझदार बनाया, लेकिन अब मुझे एहसास होता है कि औपचारिक शिक्षा से ज्ञान का विस्तार तेजी से होता है।" अदाणी ने आगे कहा, "समझदारी हासिल करने के लिए अनुभव जरूरी है, लेकिन ज्ञान प्राप्त करने के लिए पढ़ाई जरूरी है।"
दुनिया के नंबर 1 सबसे अमीर एलन मस्क से कितना पीछे अदाणी?
दुनिया के सबसे अमीर टेस्ला, SpaceX के मालिक एलन मस्क (Elon Musk Net worth) की नेटवर्थ 716 बिलियन डॉलर (करीब 68.44 लाख करोड़) है। एलन मस्क की दौलत की तुलना में गौतम अदाणी की दौलत अभी 57 लाख करोड़ रुपये कम है।