गौतम अदाणी फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, US SEC केस बंद होने का मिला फायदा; अंबानी से कितने आगे निकले?
गौतम अदाणी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। उनकी संपत्ति में यह उछाल अमेरिकी SEC केस बंद ...और पढ़ें

गौतम अदाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
HighLights
गौतम अदाणी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति।
मुकेश अंबानी को पछाड़कर 90 अरब डॉलर की संपत्ति।
US SEC केस बंद होने से शेयरों में तेजी।
नई दिल्ली। Gautam Adani Asia Richest Man: देश के दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति (Asia Richest Person Gautam Adani) का खिताब अपने नाम कर लिया है। अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में हालिया तेजी के चलते उनकी संपत्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Reliance Chairman Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ा है। उनके संपत्ति में आए उछाल के पीछे अमेरिका में खत्म हुआ US SEC केस रहा है। इस केस के बंद होते ही अदाणी की कंपनियों के शेयरों में बड़ा उछाल देखा गया।
फोर्ब्स रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, गौतम अदाणी की कुल संपत्ति (Gautam Adani Net Worth) बढ़कर 90 अरब डॉलर (8.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) पहुंच गई है। इस उपलब्धि के साथ वह एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं, मुकेश अंबानी की संपत्ति (Mukesh Ambani Net Worth) 88.8 अरब डॉलर (8.4 लाख करोड़ रुपये) आंकी गई है। इसका मतलब है कि अदाणी फिलहाल अंबानी से करीब 1.2 अरब डॉलर आगे निकल चुके हैं।
गौतम अदाणी की नेट वर्थ में 10 अरब डॉलर का इजाफा
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार पिछले महीने जब अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने अदाणी ग्रुप पर लगे धोखाधड़ी के आरोप हटा दिए, तब से उनकी संपत्ति में लगभग 10 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इन आरोपों में कहा गया था कि कंपनी सोलर एनर्जी सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट के लिए 25 करोड़ डॉलर की रिश्वतखोरी में शामिल थी (अदाणी और उनके अधिकारियों ने इन आरोपों से इनकार किया था)।
बीते तीन सप्ताह के दौरान अदाणी की नेट वर्थ में लगभग 10 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस सप्ताह एक ही दिन में उनकी संपत्ति करीब 2.5 अरब डॉलर बढ़ गई। शेयर बाजार में अदाणी समूह की कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन ने इस बढ़ोतरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
खबरें और भी
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी जांच और कानूनी मामलों के समाप्त होने के बाद निवेशकों का भरोसा अदाणी समूह पर फिर से मजबूत हुआ है। इसके चलते समूह की कई कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली, जिसका सीधा फायदा गौतम अदाणी की व्यक्तिगत संपत्ति को हुआ।
एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी
फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार गौतम अदाणी फिलहाल दुनिया के 22वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके ठीक पीछे मुकेश अंबानी 24वें और जापान के कारोबारी मासायोशी सोन 25वें स्थान पर हैं। सोन की कुल संपत्ति 86.8 अरब डॉलर बताई गई है।
एशिया के टॉप 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में भारत के दो उद्योगपतियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। पहले स्थान पर गौतम अदाणी, दूसरे पर मुकेश अंबानी और तीसरे स्थान पर जापान के मासायोशी सोन हैं।
- गौतम अदाणी – 90 बिलियन डॉलर (भारत)
- मुकेश अंबानी – 88.8 बिलियन डॉलर (भारत)
- मासायोशी सन - $86.8 बिलियन (जापान)
- झांग यिमिंग - $69.3 बिलियन (चीन)
- झोंग शानशान - $69.3 बी (चीन)
- रॉबिन जेंग – 63.1 बिलियन डॉलर (हांगकांग)
- तदाशी यानाई और परिवार - $66.8 बिलियन (जापान)
- ली का-शिंग - $48.3बिलियन (हांगकांग)
- मा हुआतेंग - $48 बिलियन (चीन)
- सावित्री जिंदल एंड फैमिली- $38.6 बिलियन (भारत)
Source- Forbes (नोट- फोर्ब्स की रियल टाइम अरबपतियों की लिस्ट बदलती रहती है। इसमें बदलाव भी सकता है।)