सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Crash: चीन ने चुपके से सोने पर लगाया बड़ा दांव, खरीदा 692000 किलो सोना; 2 साल की सबसे बड़ी बाजी

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 06:13 PM (IST)

    Gold Price Crash: सोने की कीमतों में गिरावट के बावजूद चीन ने बड़े पैमाने पर सोना खरीदा है, मई में आयात 2 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। जनवरी से मई ...और पढ़ें

    चीन का मासिक सोना आयात 2 साल के उच्चतम स्तर पर।

    चीन का मासिक सोना आयात 2 साल के उच्चतम स्तर पर।

    HighLights

    1. चीन का मासिक सोना आयात 2 साल के उच्चतम स्तर पर।

    2. मई 2026 में चीन ने 163 टन सोना आयात किया।

    3. जनवरी-मई 2026 में कुल 692 टन सोने की खरीदारी।

    नई दिल्ली। Gold Price: सोना और चांदी इस समय गिरावट के दौर से गुजर रहे हैं। इसी गिरावट के बीच दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन चुपके से खरीदारी कर रहा है। अब खबर आई है कि चीन का मंथली गोल्ड इंपोर्ट 2 साल के सबसे उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है। हालिया डेटा के अनुसार चीन ने मई के महीने में लगभग 163 टन यानी करीब 163000 किलो सोने का आयात किया। 2026 के शुरुआती 5 महीने में चीन ने 692 टन सोने का आयात किया।

    कीमतों पर दबाव के बावजूद, दुनिया के सबसे बड़े खरीदार की सोने की मांग मजबूत बनी हुई है। बात करें सोने की तो आज यानी 25 जून 2026 को MCX पर 5 अगस्त 2026 का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट शाम 5 बजकर 44 मिनट पर 141606 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रेड (Gold Price Today) कर रहा था। आज यह 140672 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था और 142548 के उच्चतम और 140543 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक गया था। चलिए अब चीन की कहानी पर लौटते हैं और जानते हैं कि चीन आखिर कैसे चुपके से खेल कर रहा है।

    चीन ने 5 महीने में खरीदा 692000 किलो सोना

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन ने जनवरी 2026 से लेकर मई 2026 तक 692 टन सोना किलोग्राम में लगभग 692000kg सोना खरीदा। यह पिछले साल की तुलना में लगभग 76% ज्यादा है।

    वहीं, अकेले मई के महीने में चीन ने करीब 163 टन यानी लगभग 163000 किलो सोना खरीदा। मार्च 2024 के बाद चीन का यह सबसे बड़ा मंथली गोल्ड इंपोर्ट महीना रहा है।

    चीन के ग्वांगझू सदर्न गोल्ड मार्केट एकेडमी के रिसर्चर सोंग जियांगझेन ने कहा कि इस उछाल की मुख्य वजहों में फिजिकल बुलियन बार और गोल्ड जमा करने की योजनाओं से जुड़ी मेटल के लिए चीन की मांग शामिल है। जमा करने की योजनाओं का मतलब ऐसे आसान प्रोडक्ट्स से है, जिनकी मदद से निवेशक थोड़ा-थोड़ा करके सोना खरीद सकते हैं।

    चीन ने लागू की गोल्ड इंपोर्ट पर नई लाइसेंसिंग व्यवस्था

    चीन ने 1 जून से सोने के इंपोर्ट के लिए एक नई लाइसेंसिंग व्यवस्था भी लागू की, जिसमें कुछ बैंकों पर कम पाबंदियां थीं। ग्वांगझू सदर्न गोल्ड मार्केट एकेडमी के रिसर्चर सोंग जियांगझेन ने इसे लेकर कहा कि नई लाइसेंसिंग व्यवस्था से कुछ बैंकों ने नई व्यवस्था शुरू होने से पहले ही अपने मौजूदा कोटे का इस्तेमाल कर लिया होगा।

    आज क्या है वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें?

    वैश्विक स्तर पर आज सोने में कमजोरी देखी गई। कॉमेक्स पर गोल्ड 0.22% गिरकर 4,019 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुआ। यह आज 4,033.90 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर तक गया था। और 3,976.30 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गौतम अदाणी ने शुरू की 'वंदे भारतम्', देश के कोने-कोने से खोजेंगे उद्यमी; ये वंदे भारत ट्रेन नहीं, कुछ और है