चीन के एक्सपोर्ट इंजन की रफ्तार पर लगी ब्रेक, US ने बदला गेम; ट्रेड सरप्लस में भारी गिरावट
चीन के ट्रेड सरप्लस में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे उसके निर्यात इंजन की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण ऊर्जा और परिवह ...और पढ़ें

चीन के एक्सपोर्ट इंजन की रफ्तार पर लगी ब्रेक, US ने बदला गेम; ट्रेड सरप्लस में भारी गिरावट
HighLights
चीन के व्यापार अधिशेष में 27.8% की भारी गिरावट।
मध्य पूर्व संघर्ष से निर्यात पर पड़ा नकारात्मक प्रभाव।
मार्च में अनुमान से आधा रहा व्यापार अधिशेष।
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर चल रहे रासकसी वाले माहौल के बीच चीन को एक झटका देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, एक्सपोर्ट के दम पर अर्थव्यवस्था को चमकाना वाले चीन के ट्रेड सरप्लस में भारी गिरावट (China exports stumble) देखी गई है।
यानी चीन के एक्सपोर्ट इंजन के रफ्तार पर ब्रेक लग रही है। गाड़ी धीमी होने का मतलब है कि चीन की निर्यात की रफ्तार कमजोर हो गई है। ऐसा हम नहीं बल्कि आंकड़े खुद ही गवाही दे रहे हैं।
चीन का ट्रेड सरप्लस 27.8 फीसदी तक गिर गया है। अब यहां बहुत से लोगों के लिए ट्रेड सरप्लस (china trade surplus decreases) एक नया शब्द होगा।
यह भी पढ़ें- अदाणी पर बिफरा अमेरिका, कार्गो को नवी मुंबई एयरपोर्ट ट्रांसफर करने का किया विरोध; कहा- हो रहा संधि का उल्लंघन
इसका मतलब होता है कि आपने जितने रुपये का सामान इंपोर्ट किया है उसे अपने एक्सपोर्ट किए गए सामान की कीमत से घटा दीजिए। जाहिर सी बात है कि आपका एक्सपोर्ट अधिक होगा। चीन के इसी ट्रेड सरप्लस में भारी गिरावट देखने को मिली है।
ट्रंप के एक्शन से चीन के एक्सपोर्ट का इंजन हुआ धीमा
28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने अटैक करके युद्ध की शुरुआत की थी। मिडिल ईस्ट में इस संघर्ष की वजह से छोटे देशों की अर्थव्यवस्था तो ध्वस्त हो गई। लेकिन इससे चीन जैसे बड़े देश भी अछूते नहीं रहे। उन्हें भी इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है।
8 अप्रैल को दोनों देशों के बीच दो सप्ताह के लिए संघर्ष विराम हुआ था। लेकिन इससे पहले 30 दिनों से ज्यादा दिन तक चले लगातार युद्ध ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को घायल कर दिया।
पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण ऊर्जा और परिवहन लागतों में आए झटकों से चीन के निर्यात में मार्च में भारी गिरावट आई, जिससे वैश्विक मांग प्रभावित हुई और विकास को बनाए रखने के लिए विनिर्माण पर निर्भर रहने की बीजिंग की रणनीति में जोखिम उजागर हुए।
खबरें और भी
चीन का आयात बढ़ा, लेकिन निर्यात इंजन फुस्स
मार्च 2026 में चीन का आयात 27.8 प्रतिशत (China Import Increases) बढ़ा। यह नवंबर 2021 के बाद से सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इसकी तुलना में जनवरी और फरवरी में 19.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी और 11.2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया था। लेकिन निर्यात में जबर घाटा सहना ((China surplus Decreases) पड़ा है। चीन का मार्च का ट्रेड सरप्लस सिर्फ $51.13 बिलियन रहा, जो $108 बिलियन की उम्मीदों से काफी कम है। यानी अनुमान से यह लगबग आधा ही रहा।