सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LPG Gas: ईरान से चीन जा रहा था एलपीजी से लदा जहाज, भारत ने बीच समुद्र में खरीद लिया; ड्रैगन की सप्लाई पर वार!

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 04:39 PM (IST)

    India Buys First Iran LPG Cargo: भारत ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच चीन जा रहे ईरानी एलपीजी कार्गो को समुद्र में ही खरीद लिया। यह 2019 के बाद ईरान से पहली ...और पढ़ें

    LPG Gas: ईरान से चीन जा रहा था एलपीजी से लदा जहाज, भारत में बीच समुद्र में खरीद लिया; ड्रैगन की सप्लाई पर वार

    LPG Gas: ईरान से चीन जा रहा था एलपीजी से लदा जहाज, भारत में बीच समुद्र में खरीद लिया; ड्रैगन की सप्लाई पर वार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत ने बड़ा दांव चलते हुए चीन के लिए जा रहे ईरानी एलपीजी कार्गो को बीच समुद्र में खरीद (India Iran LPG Import) लिया। जिससे सप्लाई की जंग में ड्रैगन को सीधा झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक, यह एलपीजी कार्गो मूल रूप से चीन जा रहा था। लेकिन भारत ने रास्ते में ही इसे अपने नाम कर लिया।

    यह खेप जल्द ही मंगलुरु पोर्ट पहुंचेगी (Mangalore Port Iran LPG Shipment) और इसे तीन सरकारी कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के बीच बांटा जाएगा।

    ईरान से पहली खरीद, रुपये में भुगतान

    अमेरिका द्वारा ईरान पर पाबंदियां कुछ हद तक ढीली करने के बाद भारत ने 2019 के बाद पहली बार ईरान से LPG खरीदी है। इस डील को ऊर्जा सेक्टर में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। खास बात यह है कि भुगतान रुपये में किया जाएगा, जिससे डॉलर पर निर्भरता कम हो सकती है और विदेशी मुद्रा पर दबाव घटेगा।

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासतौर पर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच टकराव ने होर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस सप्लाई को प्रभावित किया है। इसका असर भारत जैसे बड़े आयातक देशों पर भी पड़ा है। यही वजह है कि सरकार पहले ही घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए इंडस्ट्री के लिए गैस सप्लाई में कटौती कर चुकी है।

    दूसरा बड़ा LPG आयातक है भारत

    भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG आयातक है। पिछले साल देश में करीब 33.15 मिलियन टन LPG की खपत हुई, जिसमें लगभग 60% आयात से आया। इनमें से करीब 90% सप्लाई मिडिल ईस्ट से होती है, इसलिए क्षेत्र में हलचल का सीधा असर भारत पर पड़ता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- तेल-गैस संकट से जूझ रहे भारत को अनिल अग्रवाल का फॉर्मूला, सरकार से कहा- बस इन 24 PSUs को संवार दो, नहीं होगी किल्लत!

    फंसे ट्रैंकरो को धीरे-धीरे निकाल रहा भारत

    इस बीच, भारत होर्मुज स्ट्रेट में फंसे अपने LPG टैंकरों को भी धीरे-धीरे निकाल रहा है। अब तक चार टैंकर सुरक्षित शिफ्ट किए जा चुके हैं और खाली जहाजों में LPG लोडिंग शुरू हो गई है। हालांकि, सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस खरीद की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    इसके बावजूद, बाजार में इसे बड़ा संकेत माना जा रहा है कि भारत अब ऊर्जा सुरक्षा के लिए आक्रामक रणनीति अपना रहा है। साफ है, भारत ने इस कदम से चीन को सीधे चुनौती दे दी है और आने वाले समय में LPG बाजार में बड़ा असर दिख सकता है।

    यह भी पढ़ें- अनिल अग्रवाल का मेगा प्लान, 4 गुना बढ़ेगा कच्चे तेल का उत्पादन! देश की सबसे बड़ी प्राइवेट ऑयल कंपनी का एलान