सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के निशाने पर फिर आया चीन, स्टील के बाद अब इन उत्पादों पर एंटी डंपिंग जांच शुरू; कई देश भी लपेटे में आए

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 10:50 PM (IST)

    भारत ने चीन और कुछ अन्य देशों से आयातित पांच उत्पादों के खिलाफ एंटी-डंपिंग जांच शुरू की है। घरेलू निर्माताओं की शिकायतों के बाद DGTR ने मोल्डेड ग्लास ...और पढ़ें

    भारत ने चीन और अन्य देशों के खिलाफ एंटी-डंपिंग जांच शुरू की।

    भारत ने चीन और अन्य देशों के खिलाफ एंटी-डंपिंग जांच शुरू की।

    HighLights

    1. भारत ने चीन और अन्य देशों के खिलाफ एंटी-डंपिंग जांच शुरू की।

    2. मोल्डेड ग्लास शीशियां, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर समेत पांच उत्पाद शामिल हैं।

    3. घरेलू निर्माताओं ने सस्ते आयात से नुकसान की शिकायत की।

    नई दिल्ली।चीन एक बार फिर से भारत के निशाने पर आ गया है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि भारत ने चीन से आयातित सस्ती स्टील के खिलाफ एंटी डंपिंग जांच शुरू की है। अब इसी तरह कुछ अन्य उत्पादों को लेकर मिली शिकायतों के बाद फिर से भारत ने चीन और कुछ अन्य देशों के खिलाफ जांच (India initiates anti-dumping probes) शुरू कर दी है।

    घरेलू मैन्युफैक्चरर्स की अलग-अलग शिकायतों के बाद, भारत ने चीन और दूसरे देशों से आने वाले पांच प्रोडक्ट्स के इंपोर्ट के खिलाफ एंटी-डंपिंग जांच शुरू की है। ये पांच उत्पाद हैं- मोल्डेड सोडा-लाइम ग्लास शीशियां (vials), किसी भी रूप में 6x4 और 4x2 एक्सल कॉन्फिगिरेशन वाले इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, सायन्यूरिक क्लोराइड, 100 माइक्रोन से ज्यादा मोटाई वाली पॉलीइथिलीन टेरेफ्थेलेट फिल्म और एन्थ्रेसाइट कोयले से बना कार्बन राइजर।

    इन कंपनियों ने DGTR में की शिकायत

    चीन और अन्य देशों से ऊपर बताए गए 5 उत्पादों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (DGTR) ने एंटी डंपिंग जांच शुरू कर दी है।

    PGP Glass Limited नाम कि कंपनी चीन से आयात होने वाली मोल्डेड सोडा-लाइम ग्लास शीशियों के कथित डंपिंग की जांच के लिए आवेदन किया है। इन शीशियं का इस्तेमाल फार्मा इंडस्ट्री में इंजेक्शन वाली दवाओं, टीकों और एंटीबायोटिक्स को रखने के लिए किया जाता है।

    IPLTECH ELECTRIC PVT LTD ने भी चीनी कंपनियों द्वारा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों की डंपिंग के खिलाफ जांच की मांग की है। इन ट्रैक्टरों का इस्तेमाल लॉजिस्टिक्स और सामान ढोने के कामों में होता है। DGTR के नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन करने वाली कंपनियों का आरोप है कि डंप किए गए ट्रैक्टरों से घरेलू इंडस्ट्री को काफी नुकसान हो रहा है। कंपनी ने इंपोर्ट पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने की मांग की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अदाणी के हाथों बिकी JP Associates की JP Power में बड़ा उलटफेर, 2 नए स्वतंत्र निदेशकों की एंट्री

    इसके अलावा सुपरफॉर्म केमिस्ट्रीज ने चीन और यूरोपीय संघ (ईयू) से कृषि रसायन, फार्मास्यूटिकल्स, डाई और पिगमेंट उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले सायन्यूरिक क्लोराइड के आयात के खिलाफ शिकायत करते हुए एंटी डंपिंग जांच की मांग की। और कार्बन रिसोर्सेज ने चीन से कार्बन रेजर निर्मित एन्थ्रेसाइट कोयले की कथित डंपिंग के खिलाफ जांच की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया।

    गरवारे हाई-टेक लिमिटेड ने चीन, सिंगापुर, थाईलैंड और संयुक्त अरब अमीरात से औद्योगिक अनुप्रयोगों में उपयोग की जाने वाली 100 माइक्रोन से ऊपर की पॉलीथीन टेरेफ्थेलेट फिल्म के सस्ते आयात के खिलाफ जांच की मांग की है।

    इन सभी आवेदनों में, पांच आवेदकों ने आरोप लगाया है कि इन वस्तुओं के डंप किए गए आयात से भौतिक क्षति हो रही है और उन्होंने एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने का अनुरोध किया है।

    यह भी पढ़ें- चीन के साथ भारत के लपेटे में जापान और रूस भी आए, स्टील को लेकर एंटी-डंपिंग जांच शुरू; ड्रैगन पर कसेगा शिकंजा!