सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत के सबसे बड़े, हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई अरबपति... नंबर दो पर इस मुसलमान का कब्जा, एक पर कौन?

Published: Wed, 02 Sep 2026 07:28 PM (IST)

भारत के सबसे अमीर हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई अरबपतियों की सूची जारी की गई है। इसमें मुकेश अंबानी, अजीम ...और पढ़ें

भारत के सबसे अमीर हिंदू मुकेश अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन।

भारत के सबसे अमीर हिंदू मुकेश अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन।

HighLights

  1. भारत के सबसे अमीर हिंदू मुकेश अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन।

  2. अजीम प्रेमजी भारत के सबसे अमीर मुस्लिम अरबपति, विप्रो के संस्थापक।

  3. ढींगरा बंधु सबसे अमीर सिख; जॉर्ज मुथूट सबसे अमीर ईसाई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में एक से एक बड़े अरबपति है। इस लिस्ट में भारत के भी कई अरबपतियों का नाम आता रहता है। आपने भारत के टॉप 10, 15 या फिर 25 अमीरों की लिस्ट भी देखी होगी, लेकिन आज हम आपको भारत के सबसे अमीर हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई अरबपति के बारे में बताएंगे।

शायद ही आपने इस तरह की स्टोरी कभी पढ़ी हो। इस लिस्ट में कुछ नाम ऐसे भी होंगे जिनसे शायद आप वाकिफ हों, लेकिन कुछ ऐसे होंगे, जिन्हें शायद ही आप जानते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर भारत का सबसे अमीर हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई कौन है।

कौन हैं भारत का सबसे बड़ा, हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई अरबपति

चार धर्म और चार लोगों की इस लिस्ट में चार नाम है। पहले हम जानेंगे कि आखिर सबसे बड़ा भारतीय हिंदू अरबपति, मुस्लिम अरबपति, सिख अरबपति और ईसाई अरबपति कौन है। इसके बाद जानेंगे कि आखिर इन चारों में सबसे अमरी कौन है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज का ये लड़का है India का सबसे अमीर टीचर, कभी साइकिल लेने के नहीं थे पैसे; आज ₹30 हजार करोड़ की कंपनी का मालिक

भारत का सबसे बड़ा हिंदू अरबपति- मुकेश अंबानी
भारत का सबसे बड़ा मुस्लिम अरबपति- अजीम हाशिम प्रेमजी
भारत का सबसे बड़ा सिख अरबपति- कुलदीप सिंह ढींगरा और उनके भाई गुरबचन सिंह ढींगरा
भारत का सबसे बड़ा ईसाई अरबपति- जॉर्ज जैकब मुथूट

भारत के सबसे बड़ा हिंदू अरबपति की नेट वर्थ

भारत के सबसे बड़े हिंदू अरबपति मुकेश अंबानी (India Richest Hindu) है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर ट्रैकिंग डेटा के अनुसार उनकी नेट वर्थ 89.9 बिलियन डॉलर यानी 8.5 लाख करोड़ रुपये है। वह 125 अरब डॉलर (रेवेन्यू) वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन हैं। कंपनी का कारोबार पेट्रोकेमिकल्स, तेल और गैस, टेलीकॉम, रिटेल, मीडिया और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है।

भारत के सबसे बड़े मुस्लिम अरबपति की नेट वर्थ

भारत के सबसे बड़ी मुस्लिम अरबपति अजीम हाशिम प्रेमजी (India Richest Muslim) है। वह विप्रो के संस्थापक है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर ट्रैकिंग डेटा के अनुसार अजीम प्रेमजी की नेट वर्थ 8.2 बिलियन डॉलर (77 हजार करोड़ रुपये) है। भारतीय टेक दिग्गज अजीम प्रेमजी की कंपनी विप्रो (जिसका रेवेन्यू 10.4 अरब डॉलर है) भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस देने वाली कंपनियों में से एक है।

भारत के सबसे बड़े सिख अरबपति

बर्जर पेंट्स के सह-मालिक कुलदीप सिंह ढींगरा और उनके भाई गुरबचन सिंह ढींगरा (India Richest Sikh) को भारत और दुनिया के सबसे अमीर सिखों के तौर पर जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- ITC ने कर डाली बड़ी डील, ₹155 करोड़ लगाकर खरीद ली पूरी होटल कंपनी; 1 सितंबर से अधिग्रहण लागू

कुलदीप सिंह ढींगरा की नेट वर्थ 2.6 बिलियन डॉलर (24 हजार करोड़ रुपये) है। गुरबचन सिंह ढींगरा की नेट वर्थ भी उनके भाई के बराबर है। यानी 24 हजार करोड़ रुपये। गुरबचन सिंह ढिंगरा बर्जर पेंट्स इंडिया के वाइस चेयरमैन एमेरिटस हैं। यह कंपनी मार्केट शेयर के हिसाब से देश की दूसरी सबसे बड़ी पेंट बनाने वाली कंपनी है।

भारत के सबसे बड़े ईसाई अरबपति

मुथूट फाइनेंस को कंट्रोल करने वाला मुथूट परिवार भारत का सबसे अमीर ईसाई परिवार (India Richest Christian) है, जिसकी कुल संपत्ति का अनुमान 10 अरब डॉलर से ज्यादा है। जॉर्ज जैकब मुथूट जैसे सदस्यों के नेतृत्व में, उनका गोल्ड-लेंडिंग का कारोबार फोर्ब्स इंडिया की अमीर लोगों की सूची में ऊंचे स्थान पर है। George Jacob Muthoot की नेट वर्थ 2.4 बिलियन डॉलर (24 हजार करोड़ रुपये) है। अपने दो भाइयों के साथ मिलकर, जॉर्ज जैकब मुथूट 'मुथूट फाइनेंस' चलाते हैं, जो सोने के बदले लोन देने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी है।

नंबर 2 पर हैं मुस्लिम अरबपति

भारत के सबसे बड़े हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई अरबपतियों में से सबसे बड़ा अरबपति हिंदू है। दूसरे नंबर वाला मुस्लिम है। और तीसरे और चौथे नंबर वाले बराबर पर हैं।

इस लिस्ट में सबसे ऊपर मुकेश अंबानी हैं। मुकेश अंबानी भारत के सबसे बड़े अरबपति भी हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अजीम हाशिम प्रेमजी जी हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर सिख अरबपति कुलदीप सिंह ढींगरा और उनके भाई गुरबचन सिंह ढींगरा और चौथे नंबर पर मुथूट परिवार के जॉर्ज जैकब मुथूट हैं।

यह भी पढ़ें- 'Vi बदल रहा है... तैयार रहिए' वोडाफोन आइडिया का बड़ा दांव, शाहरुख खान को बनाया ब्रांड एंबेसडर; नया लोगो भी लॉन्च