सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त का इंतजार इस दिन होगा खत्म, 10 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार!

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 09:45 AM (GMT+05:30)

    PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है। नवरात्रि और दिवाली के बीच लगभग 10 करोड़ किसानों को खुशखबरी मिल सकती है उनके खाते मे ...और पढ़ें

    PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त का इंतजार इस दिन होगा खत्म, 10 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार
    PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त का इंतजार इस दिन होगा खत्म, 10 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार

    नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त को लेकर किसान भाई इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि जल्द ही उनके खाते में 2-2 हजार रुपये क्रेडिट होंगे। सरकार PM Kisan 21st Installment Date को लेकर जल्द ही बड़ ऐलान कर सकती है। नवरात्र और दिवाली के बीच 9 करोड़ किसानों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

    सरकार ने अभी तक सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। पीएम किसान की 20वीं किस्त इस साल 2 अगस्त को किसानों के खातों में जमा की गई थी, जिससे देश भर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को लगभग 20,500 करोड़ रुपये की सीधी आर्थिक मदद मिली।

    PM Kisan 21st Installment Date:कब खत्म होगा किसानों का इंतजार?

    पीएम किसान योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) के 21वीं किस्त का इंतजार अक्टूबर के महीने में खत्म हो जाएगा। सरकार किसानों को दिवाली से पहले 21वीं किस्त का पैसा उनके खाते में भेज सकती है। लगभग 10 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये की राशि आएगी। अब तक 20 किस्तें आ चुकी हैं। हर किस्त में किसानों को 2-2 हजार रुपये मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें- New GST Rates: 22 सितंबर से सस्ती नहीं, महंगी हो जाएंगी ये वस्तुएं; आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर; देखें लिस्ट

    पीएम किसान योजना के जरिए किसानों को साल में 6000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। लगभग 10 करोड़ किसानों को इसका सीधा फायदा मिलता है। इस स्कीम की शुरुआत 2019 में हुई थी। पीआईबी के आंकड़ों के अनुसार अब तक सरकार किसानों को 3.69  लाख करोड़ रुपये बांट चुकी है। इस योजना से किसानों को सीधे आर्थिक मदद मिलती है।

    खबरें और भी

    21वीं किस्त पाने के लिए e-KYC जरूरी

    बहुत से किसान भाइयों की 21वीं किस्त रुक भी सकती है। दरअसल, ऐसे कई किसान हैं जिनकी अब तक ई-केवाईसी नहीं हो पाई है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आपकी भी 21वीं किस्त अटक सकती है। इसलिए अभी भी आपके पास मौका है कि 2 हजार पाने से अगर नहीं चूकना है तो तुरंत ई-केवाईसी पूरी कराएं। इतना ही नहीं आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। क्योंकि आधार के जरिए सरकार पेमेंट करती है।

    कैसे चेक करें PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त का बेनिफिशियरी स्टेटस

    किसान आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करके आसानी से पता लगा सकते हैं कि उनकी 21वीं किस्त जमा हुई है या नहीं। स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस देखें

    1. आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/rpt_beneficiarystatus_pub.aspx पर जाएँ।

    2. खोज विकल्प चुनें और निम्न में से कोई एक चुनें, जैसे आधार संख्या, बैंक खाता संख्या, या मोबाइल नंबर।

    3. आवश्यक विवरण दर्ज करें:

    • यदि आधार का उपयोग कर रहे हैं, तो अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
    • यदि बैंक खाते का उपयोग कर रहे हैं, तो लिंक किया गया खाता संख्या दर्ज करें।
    • यदि मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं, तो पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
    • चरण 4: स्क्रीन पर दिखाए गए अनुसार कैप्चा कोड भरें।

    4. विवरण दर्ज करने के बाद "डेटा प्राप्त करें" पर क्लिक करें, और आगे बढ़ने के लिए बटन पर क्लिक करें।

    5. पृष्ठ पर लाभार्थी का विवरण प्रदर्शित होगा, जिसमें शामिल हैं:

    • किसान का नाम और पिता/पति का नाम
    • राज्य, जिला और गाँव
    • भुगतान स्थिति और किस्त विवरण
    • आधार सत्यापन स्थिति

    6.  यहां आपको पता चल जाएगा कि आपका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में है कि नहीं।

    यह भी पढ़ें- New GST Rates: नवरात्र के पहले दिन से सस्ती होगी मां दुर्गा की मूर्ति, पूजा सामग्री के घटेंगे दाम; देखें लिस्ट