सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DA Hike की खबरों के बीच 8वें वेतन आयोग पर 3 बड़े ताजा अपडेट, तारीख बढ़ने से लेकर 7 जुलाई से होने वाली मीटिंग तक

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 01:07 PM (IST)

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) से जुड़े तीन ताजा अपडेट सामने आए हैं। इनमें डेटा जमा करने की समय-सीमा में बढ़ोतरी, भुव ...और पढ़ें

    8th Pay Commission पर बड़े अपडेट

    8th Pay Commission पर बड़े अपडेट

    HighLights

    1. डेटा जमा करने की समय-सीमा 31 जुलाई तक बढ़ाई गई।

    2. भुवनेश्वर और कोलकाता में आयोग की आगामी बैठकें होंगी।

    3. फिटमेंट फैक्टर पर विभिन्न संगठनों की मांगें जारी हैं।

    नई दिल्ली। इस समय केंद्रीय कर्मचारियों के बीच महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी को लेकर चर्चा हो रही है। यह चर्चा 8वें वेतन आयोग के बीच जारी है। क्योंकि महंगाई भत्ता 7वें वेतन आयोग के तहत ही बढ़ेगा। पे कमीशन तेजी के साथ अपना काम कर रहा है। आयोग (8th Pay Commission) ने एक महत्वपूर्ण तारीख भी बढ़ा दी  है। साथ ही साथ मंगलवार से एक मीटिंग शुरू होगी।

    अगर आप भी एक केंद्रीय कर्मचारी हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है। क्योंकि इस खबर में हम 8वें वेतन आयोग को लेकर तीन ताजा अपडेट बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर 8वें वेतन आयोग को लेकर तीन ताजा अपडेट क्या है?

    8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर क्या हैं तीन ताजा अपडेट

    1. 8वें वेतन आयोग ने केंद्रीय मंत्रालयों एवं केंद्रीय विभागों से आवश्यक डेटा भेजने की तारीख बढ़ाई
    2. आयोग की अगली बैठक भुवनेश्वर में 7 जुलाई से शुरू होगी।
    3. फिटमेंट फैक्टर पर अलग-अलग तर्क

    आयोग ने बढ़ाई ये तारीख

    8th Pay Commission की ओर से जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, डेटा कलेक्शन पोर्टल के जरिए जरूरी डेटा जमा करने की समय-सीमा 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। यह समय-सीमा तब बढ़ाई गई जब कई मंत्रालयों, विभागों और केंद्र-शासित प्रदेशों ने आयोग को बताया कि वे पहले तय समय के भीतर डेटा जमा करने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए।

    8th pay commission

    मंत्रालयों, विभागों और केंद्र शासित प्रदेशों के नोडल अधिकारियों को भेजे गए एक पत्र में, आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि जरूरी जानकारी संशोधित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दी जाए।

    खबरें और भी

    यहां मंगलवार से दो दिन के लिए शुरू होगी मीटिंग

    8वां केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) अपनी अगली क्षेत्रीय हितधारक और यूनियन परामर्श बैठकें 6-7 जुलाई, 2026 को भुवनेश्वर, ओडिशा में और 9-10 जुलाई, 2026 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित कर रहा है।

    यानी आयोग (8th CPC) 6 और 7 जुलाई को ओडिशा के भुवनेश्वर (8th Pay Commission meeting in Bhubaneswar) का दौरा करेगा। यह दौरा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए वेतन, पेंशन और सेवा से जुड़े सुधारों पर हितधारकों के साथ देशव्यापी बातचीत का हिस्सा है।

    आयोग ने केंद्र सरकार के उन संगठनों, संस्थानों, संघों और यूनियनों को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के लिए आमंत्रित किया जो भुवनेश्वर दौरे के दौरान पैनल से बातचीत करना चाहते हैं।

    फिटमेंट फैक्टर पर जारी है बहस

    केंद्रीय कर्मचारियों और संगठनों के बीच फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चा जारी है। अलग-अलग संगठनों ने अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। अनुमान और यूनियन की मांगें 1.82 गुना से 3.83 गुना के बीच हैं। आपको बता दें कि 7वें वेतन आयोग में 2.57 रखा गया था। और 6वें वेतन आयोग में यह 1.86 था।

    यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: क्या होता है फिटमेंट फैक्टर, जिससे इन सरकारी कर्मचारियों का बेसिक पे हो जाएगा 5 लाख रुपये?