Gold Silver Price: कीमतों में जोरदार उछाल, सोना ₹9400 और चांदी ₹17000 तक महंगी; एक्सपर्ट् बोले- अब आ सकती है गिरावट!
Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट तनाव और कमजोर अमेरिकी जॉब्स डेटा के चलते सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है, एक हफ्ते में सोना ₹9400 और ...और पढ़ें

सोना चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल विशेषज्ञों ने दी गिरावट की चेतावनी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट तनाव और भारत में फेस्टिव सीजन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल (gold silver price hike) आया। एक हफ्ते में सोना 9400 रुपए और चांदी 17000 रुपए से ज्यादा महंगी हो गई। ऐसे में लोगों के मन में सवाल हैं कि क्या अब सोना-चांदी खरीद लेना चाहिए या फिर अभी और इंतजार करना चाहिए? इसे लेकर एक्सपर्ट्स ने बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि दोनों ही धातुओं में लगातार तेजी आ रही है और आने वाले दिनों में कभी कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा सकती है।
MCX पर क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 0.27 फीसदी यानी 417 रुपए उछलकर 1,52,237 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,52,999 रुपए और लो लेवल 1,51,461 रुपए (gold hike today)रहा। पिछले कारोबारी हफ्ते यानी 4 अगस्त को सोना 1,43,559 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ओपन हुआ था, जो आज 1.53 लाख के करीब पहुंच गया है।
वहीं, सितंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 0.82 फीसदी यानी 1899 रुपए बढ़कर 2,33,365 रुपए (gold rate today) प्रति किलोग्राम हो गई। कारोबारी सत्र के दौरान इसका हाई लेवल 2,31,466 रुपए (gold price today) और लो लेवल 2,31,660 रुपए रहा। 4 अगस्त को चांदी 2,18,143 रुपए के लेवल पर ओपन हुई थी। वहीं आज इसकी कीमत 2.35 लाख रुपए के ऊपर पहुंच गई।
कीमतों में क्यों आई तेजी, क्या बोले एक्सपर्ट?
कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला ने बताया कि सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। स्पॉट गोल्ड 4400 डॉलर प्रति औंस से ऊपर बना हुआ है, जबकि चांदी $64 के ऊपर कारोबार कर रही है। यह तेजी शुक्रवार की अमेरिकी जॉब्स रिपोर्ट से पहले ही शुरू हो गई थी। उस समय सोना $4,300 के ऊपर था, जिसे कच्चे तेल की कम कीमतों और कमजोर अमेरिकी डॉलर का सहारा मिला।
खबरें और भी
कायनात चैनवाला के मुताबिक,
कमजोर जॉब्स डेटा आने के बाद सोने में और तेजी आई और कीमत सात हफ्ते के नए हाई $4,421 तक पहुंच गई। यह जनवरी के बाद सोने का सबसे अच्छा साप्ताहिक प्रदर्शन रहा। साथ ही, सोने ने $4,000-$4,200 की पुरानी ट्रेडिंग रेंज को भी साफ तौर पर पार कर लिया।"
चांदी ने इससे भी बेहतर प्रदर्शन किया। इसकी कीमत दिन में $65 के ऊपर गई और थोड़ी नीचे आने के बावजूद साप्ताहिक आधार पर दो अंकों की बढ़त के साथ बंद हुई।
उम्मीद से काफी कमजोर रहा अमेरिकी जॉब्स डेटा
अमेरिकी जॉब्स डेटा उम्मीद से काफी कमजोर रहा। जुलाई में 80,000 नौकरियों की बढ़त की उम्मीद थी, लेकिन 23,000 नौकरियां घट गईं। जून के आंकड़े को भी घटाकर सिर्फ 20,000 कर दिया गया। बेरोजगारी दर 4.1% रही, लेकिन यह मजबूत हायरिंग के बजाय लेबर-फोर्स में कम भागीदारी को दिखाती है।
कमजोर आंकड़ों के बाद डॉलर इंडेक्स 99.5 से नीचे आ गया और ट्रेजरी यील्ड भी घटी। सितंबर में ब्याज दरों को स्थिर रखने की संभावना अब 56% है, जो पहले 45% थी। अब सोने-चांदी की अगली दिशा US CPI और PPI आंकड़ों पर निर्भर करेगी। कमजोर डेटा से तेजी जारी रह सकती है, जबकि ज्यादा महंगाई आने पर मुनाफावसूली संभव है। यानी साफ शब्दों में कहें तो गोल्ड-सिल्वर में कभी भी गिरावट देखने को मिल सकती है।