सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPO News: 2 रुपये का बिस्किट बेचने वाली कंपनी लाएगी ₹9530 करोड़ का आईपीओ, ₹100 हजार करोड़ की वैल्यूएशन पर नजर

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 09:02 PM (IST)

    IPO News: पार्ले प्रोडक्ट्स अगले साल ₹9530 करोड़ से अधिक का आईपीओ लाने की तैयारी में है, जिसका लक्ष्य ₹1,00,000 करोड़ से ज्यादा का मूल्यांकन है। ...और पढ़ें

    पार्ले प्रोडक्ट्स ₹9530 करोड़ का आईपीओ लाने की तैयारी में।

    पार्ले प्रोडक्ट्स ₹9530 करोड़ का आईपीओ लाने की तैयारी में।

    HighLights

    1. पार्ले प्रोडक्ट्स ₹9530 करोड़ का आईपीओ लाने की तैयारी में।

    2. कंपनी का लक्ष्य ₹1 लाख करोड़ से अधिक का मूल्यांकन।

    3. कोटक, एक्सिस, एचएसबीसी को सलाहकार नियुक्त किया गया।

    नई दिल्ली। IPO News: मई में पीएम मोदी इटली के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट के रूप में दी थी। उस दौरान शेयर बाजार में पार्ले इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Parle Industries Limited) के शेयरों में खूब तेजी आई थी। ये कंपनी दूसरी थी। लोगों को लगा कि यही कंपनी मेलोडी टॉफी बनाती है। लेकिन असल में मेलोडी टॉफी बनाने वाली पार्ले प्रोडक्ट्स (Parle Products IPO)  शेयर बाजार में लिस्टेड ही नहीं है। लेकिन अब इतनी हाइप बनने के बाद कंपनी आईपीओ लाने की तैयारी में है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार पारले प्रोडक्ट्स अगले साल बाजार में एंट्री कर सकती है। पार्ले की स्थापना 1929 में मुंबई में मोहनलाल दयाल चौहान ने की थी। आज, यह कारोबार तीन अलग-अलग कंपनियों में बंटा हुआ है। एक बिजनेस Parle Products का है, दो टॉफी और बिस्किट जैसे उत्पाद बनाती है। दूसरी कंपनी पार्ले एग्रो के नाम से है और तीसरी बिसलेरी इंटरनेशनल के नाम से है। अब जो आईपीओ आ रहा है वह पार्ले प्रोडक्टस का आ रहा है।

    पार्ले प्रोडक्ट्स लाएगी ₹9530 करोड़ का IPO?

    'पार्ले प्रोडक्ट्स लिमिटेड' (जिसके पास पार्ले-जी, मैंगो बाइट और मेलोडी जैसे मशहूर ब्रांड हैं) अगले साल 1 अरब डॉलर (9,530 करोड़ रुपये) से ज्यादा के बड़े IPO की तैयारी कर रही है। मामले की जानकारी रखने वाले कई इंडस्ट्री सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

    सूत्रों ने बताया, "पार्ले प्रोडक्ट्स बड़े पैमाने वाला एक मशहूर भारतीय ब्रांड है और इसके IPO का साइज़ एक अरब डॉलर से ज्यादा होने की उम्मीद है।"

    यह भी पढ़ें- ITC चेयरमैन संजीव पुरी के वेतन में कटौती, वित्त वर्ष 2026 में 23.91 करोड़ रुपये मिले; कंपनी ने दी जानकारी

    एक दूसरे सूत्र के अनुसार, "यह प्रक्रिया का शुरुआती दौर है और अभी कोई फाइनल फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन फिलहाल पार्ले प्रोडक्ट्स $10.5 अरब (1,00,000 करोड़ रुपये से ज्यादा) से ज्यादा की IPO वैल्यूएशन का लक्ष्य रख रहा है।"

    खबरें और भी

    वहीं, इस मामले में एक तीसरे सूत्र ने बताया, "अप्रैल में RFP (प्रस्ताव के लिए अनुरोध) जारी करने और पिच पूरी होने के बाद, पार्ले प्रोडक्ट्स ने अभी के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल और HSBC सिक्योरिटीज को सलाहकार के तौर पर चुना है।"

    हालांकि, अभी पूरी तरह से यह कंफर्म नहीं है कि पार्ले प्रोडक्ट्स कब अपना आईपीओ लाएगी। इस पर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। और न ही आईपीओ के संबंध में कोई अपडेट दिया गया है।

    वहीं, इस संबंध में पार्ले प्रोडक्ट्स के CMO मयंक शाह ने कहा, "बाजार में क्या अटकलें चल रही हैं, हम इस पर किसी भी प्रकार का कमेंट करेंगे। इस समय हमारा पूरा फोकस अपने बिजनेस को और बढ़ाने में है। हमारी कंपनी के आकार की किसी भी दूसरी कंपनी की तरह, हम भी ऐसे विकल्पों पर विचार करते रहते हैं जिनसे हमारी ग्रोथ हो सके।"

    भारत की सातवीं सबसे मूल्यवान अनलिस्टेड कंपनी है पार्ले प्रोडक्ट्स

    हाल ही में जारी "2025 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500" रिपोर्ट में, 75,420 करोड़ रुपये (लगभग 8 अरब डॉलर) की वैल्यूएशन के साथ पार्ले प्रोडक्ट्स को भारत की सातवीं सबसे मूल्यवान अनलिस्टेड कंपनी का दर्जा दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- अदाणी के हाथों बिकी JP Associates की JP Power में बड़ा उलटफेर, 2 नए स्वतंत्र निदेशकों की एंट्री

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)