सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Nifty-Sensex में लगातार 6वें दिन गिरावट, क्या और गिरेगा बाजार या अब लगाना चाहिए पैसा, एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 12:22 PM (IST)

    शेयर बाजार में लगातार 6वें दिन गिरावट जारी है और इस अवधि में सेंसेक्स 2900 प्वाइंट्स से ज्यादा गिर चुका है। ऐसे में निवेशकों की चिंता बढ़ गई है कि क्य ...और पढ़ें

    Sensex में 600 प्वाइंट्स से ज्यादा की गिरावट

    Sensex में 600 प्वाइंट्स से ज्यादा की गिरावट

    नई दिल्ली। शेयर बाजार (Share Market) में लगातार 6वें दिन गिरावट का सिलसिला जारी है और बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 25500 के नीचे फिसल गया है, और Sensex 600 अंक लुढ़क गया है। कमजोर वैश्विक संकेतों, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और बढ़ते जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते बाजार में बिकवाली हावी है। इन 6 दिनों के अंदर सेंसेक्स 2900 प्वाइंट्स से ज्यादा गिर चुका है। ऐसे में निवेशकों की चिंता बढ़ गई है कि क्या बाजार में और गिरावट आ सकती है।

    ऐसे में सवाल है कि निफ्टी और सेंसेक्स में मौजूदा स्तरों से और कितनी मंदी देखने को मिल सकती है या किन लेवल से बाजार में तेजी व खरीदारी देखने को मिलेगी। इस पर मार्केट एक्सपर्ट ने कुछ अहम लेवल सुझाए हैं।

    बाजार में गिरावट के बड़े कारण

    जियो-पॉलिटिकल टेंशन: वेनेजुएला संकट के बाद ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों के चलते अस्थिरता की आशंका बढ़ने से भू-राजनीतिक तनाव और गहरा गया है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह ईरान के मुद्दे पर संभावित विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

    लगातार FIIs की बिकवाली: विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली भी बाजार पर दबाव बना रही है। 9 जनवरी, शुक्रवार को भी FIIs ने 3,769.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

    कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से भी बाजार पर दबाव बढ़ रहा है। ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत बढ़कर 63.49 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई का खतरा बना रहता है और इसका मार्केट पर सीधा असर होता है।

    खबरें और भी

    ट्रेड डील और टैरिफ का डर: इंडिया और यूएस के बीच ट्रेड डील को लेकर अब तक कोई सहमति नहीं बनी है। इस बीच प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 फीसदी टैरिफ लगाने वाले बिल को सहमति दे दी है। इससे बाजार के सेंटिमेंट और कमजोर हुए हैं।

    Nifty के लिए अहम लेवल

    बाजार में जारी गिरावट के बीच आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज में इक्विटी रिसर्च के सीनियर मैनेजर, जिगर एस पटेल ने निफ्टी पर अहम लेवल बताए हैं। उन्होंने कहा, Nifty के लिए 25400 से 25500 का स्तर अहम सपोर्ट है। वहीं, 25600 से 25700 पर रेजिस्टेंस है, अगर यह लेवल निफ्टी ब्रेक करता है तो 26000 के स्तर देखने को मिल सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Ola का शेयर 3% गिरकर फिर आया 39 रुपये के नीचे, आखिर आज क्यों फिसला रेट? ये हो सकती है वजह

    जिगर पटेल ने कहा है कि निफ्टी के 25400 के नीचे जाने की संभावना कम है। अगर कोई बहुत बुरी खबर या ट्रिगर सामने आता है तब ही निफ्टी इस लेवल के नीचे जाएगा।

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)