Los Angeles Knight Riders Stadium: शाहरुख खान ने रचा नया कीर्तिमान, विदेश में बनवाया खुद का क्रिकेट स्टेडियम
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने अमेरिका में नया कीर्तिमान रचा। नाइट राइडर्स के नाम से किंग खान ने विदेश में क्रिकेट स्टेडियम बनवा द ...और पढ़ें

शाहरुख खान का सपना हुआ साकार
HighLights
Shah Rukh Khan ने विदेश में बनवाया क्रिकेट स्टेडियम
लॉस एंजेलिस में शाह रुख खान ने नाइट राइडर्स के नाम से क्रिकेट स्टेडियम तैयार कराया
शाहरुख ने खुद दिया अपडेट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shah rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने अपनी IPL फ्रेंचाइजी, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए एक अहम उपलब्धि की घोषणा की। KKR अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने वाला पहला ग्लोबल ब्रांड बन गया है, क्योंकि LA में नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला मेजर लीग मैच होस्ट किया है।
इस मौके पर शाहरुख ने अपना सपना सच होने के बारे में बताया और आईसीसी चेयरमैन जय शाह तथा आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) संजोग गुप्ता का खासतौर पर धन्यवाद किया। बता दें कि पोमोना के फेयरफ्लेक्स में स्थित यह स्टेडियम 2028 के ओलंपिक से पहले मेजर लीग क्रिकेट मैचों की मेजबानी करेगा।
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर किया एलान
दरअसल, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शाहरुख ने जय शाह, आईसीसी और संजोग G का उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया। साथ ही लॉस एंजिल्स और इस कोशिश में शामिल टीम को भी उन्होंने खास मैसेज भेजा।
उन्होंने कहा कि यह मैदान न केवल खेल की सुविधा है, बल्कि मनोरंजन, परिवारों और यादगार पलों के लिए भी एक जगह है, जिससे पता चलता है कि वे इसे क्रिकेट स्टेडियम के साथ-साथ संस्कृति और समुदाय के केंद्र के रूप में भी विकसित करना चाहते हैं।
खबरें और भी
What started as a dream… turns into reality today.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 1, 2026
Welcoming you all to the Knight Riders Cricket Ground, LA.
A place built not just for sports but also entertainment and for families… and memories that last forever.
Special thanks to Jaybhai who has been too kind through… pic.twitter.com/5WEBSEHyOh
शाहरुख खान ने इस उपलब्धि को "अकेले की जीत के बजाय सामूहिक प्रयास" बताया। पोस्ट में आगे कहा गया, 'जयभाई का विशेष धन्यवाद, जो इस सफर में बहुत मददगार रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने आईसीसी और उसके सीईओ संजोग गुप्ता का भी आभार जताया, जिन्होंने इस पहल को पूरा समर्थन दिया।
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, "ये एक सपने के रूप में शुरू हुआ था, वह आज हकीकत बन गया। लॉस एंजिलिस के नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में आप सभी का स्वागत है।"
उन्होंने साथ ही कहा कि यह स्टेडियम सिर्फ लॉस एंजिलिस के लिए नहीं, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट फैंस और पूरे नाइट राइडर्स परिवार के लिए है। उन्होंने अपने मशहूर संदेश 'बिलीव इन पर्पल एंड गोल्ड' के साथ फैंस का स्वागत किया और लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के नए घर का हिस्सा बनने की अपील की।
नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड क्या है?
नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड लॉस एंजिलिस में तैयार किया गया नया क्रिकेट परिसर है, जिसका मकसद अमेरिका में क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव को मजबूत करना और खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय समुदाय को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ये मैदान मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा लेना वाली लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स टीम का नया घरेलू मैदान होगा।