Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'Vaibhav Suryavanshi गेंदबाजों की पैंट उतार देता...', रवि शास्‍त्री ने गंभीर-अय्यर पर जमकर निकाला गुस्‍सा

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 03:01 PM (IST)

    Ravi Shastri का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि वैभव को खेलना चाहिए था। आयरलैंड में ही खिलाना चाहिए था। ...और पढ़ें

    Vaibhav Suryavanshi को लेकर क्या बोले रवि शास्त्री?

    Vaibhav Suryavanshi को लेकर क्या बोले रवि शास्त्री?

    HighLights

    1. Vaibhav Suryavanshi के डेब्यू में देरी

    2. वैभव को लेकर क्या बोले रवि शास्त्री?

    3. उसे मौका मिलता तो वह गेंदबाजों की पैंट उतार देता- शास्त्री

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ravi Shastri on Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। आयरलैंड दौरे पर उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू का मौका नहीं मिला और इंग्लैंड के खिलाफ जब 1 जुलाई को भारतीय टीम पहला टी20आई मैच खेलने मैदान पर उतरी तो हर किसी को उम्मीद थी कि वैभव को डेब्यू का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने भी वैभव के डेब्यू में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने साफतौर पर भारतीय टीम मैनेजमेंट को निशाने पर लिया।

    Vaibhav Suryavanshi को लेकर क्या बोले रवि शास्त्री?

    दरअसल, सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए रवि शास्त्री ने अपने बेबाद अंदाज में कहा,

    "अरे, वो खेलना चाहिए था यार, आयरलैंड में ट्रैक धीमा और स्पॉन्जी था। वह छोटा मैदान था, वहां वो गेंदबाजों को सीधे स्टेडियम की छत पर मारता। वो उनकी पैंट उतार देता। उसे वहां जरूर खेलना चाहिए था।"

    शास्त्री ने आगे कहा, "उसने आईपीएल में हर बड़े तेज गेंदबाज की धज्जियां उड़ाई हैं। उसने किसी को नहीं बख्शा और आप उसे बेंच गर्म करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। अब वो इंग्लैंड में खेलेगा या नहीं, मुझे नहीं पता, लेकिन उसे जितनी जल्दी हो सके मौका दें।"

    वैभव को बताया एक्स-फैक्टर 

    रवि शास्त्री ने वैभव को टीम में शामिल करने के पीछे ठोस तर्क। उनके मुताबिक, कोई दवाब नहीं। वह सिर्फ 15 साल के हैं।

    उनके मुताबिक, कोई दबाव नहीं, वह सिर्फ 15 साल के हैं। उनके पास युवा जोश है और खोने के लिए कुछ नहीं है। वह बिना किसी डर के खेलते हैं। उनका मानना है कि अगर वैभव शुरुआती दो या तीन ओवर टिक गए, तो वह ऐसा तूफानी स्टार्ट देंगे, जिसका फायदा मिडिल ऑर्डर आसानी से उठा सकता है। 

    वैभव के नाम रहा आईपीएल 2026

    राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने इस सीजन में रिकॉर्ड 776 रन बनाए और टूर्नामेंट के रन-स्कोरर रहे। उससे पहले उन्होंने अंडर-19 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। 

    अब सभी की निगाहें 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेले जाने वाले भारत और इंग्लैंड के दूसरे टी20 मुकाबले पर रहेंगी, जिसमें ये देखना दिलचस्प होगा कि वैभव को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिलता है या उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG 2nd T20: रात 10 बजे नहीं, तो फिर कब? इंडिया वर्सेस इंग्लैंड के दूसरा टी20 मैच की टाइमिंग करें नोट

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 'उस पर प्रेशर और बढ़ेगा...', Vaibhav Suryavanshi के डेब्यू में देरी पर ऐसा क्यों बोले सुनील गावस्कर?